भारतीय जनता पार्टी 61 नोएडा विधानसभा में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी केन्द्र व प्रदेश में क्षेत्र के कार्यकर्ताओ को तब्बजू न देते हुये जिस तरह से अन्य पार्टियाँ परिवारवाद का काम करती है, वही काम आज भारतीय जनता पार्टी ने नोएडा विधानसभा के लिए पंकज सिंह को टिकट दे कर किया है। जिसके पिता पहले से ही केन्द्र में गृहमंत्री के पद पर हैं। हम ये कैसे मान लें कि भाजपा में व अन्य पार्टी में कोई भिन्नता हैं। मैं संजय बाली जो 30 वर्षो से लगातार पार्टी के अच्छे बुरे वक्त में भी पार्टी के लिये कार्य करता रहा । आज मैं सांसद प्रतिनिधि के पद से इस्तीफा दे रहा हूँ और पार्टी के महामंत्री पद से भी इस्तीफा दे रहा हँू। इस पार्टी में कार्यकर्ता का भी कोई वजूद नहीं है जबतक आप किसी बडे़ बाप के बेटे नहीं हो। इस क्षेत्र के लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी ने किसी भी बा्रहम्ण को टिकट नहीं दिया है। अब सभी ब्राह्मण भारतीय जनता पार्टी को वोट न दे जिससे कि भारतीय जनता पार्टी को सभी सीटों पर हार दिलाने में बहुत बडी भूमिका निभायेगें । यह मेरी सभी ब्राह्मण से अपील हैं और आज जो यह फैसला पार्टी ने किया है इससे नोएडा क्षेत्र की व पार्टी के कई कार्यकर्ता आहत हुऐ हैं और इसका परिणाम पार्टी को भुगतना पड़ेगा और पुनः मैं संजय बाली भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री पद से व सांसद प्रतिनिधि मााननीय मंत्री डा. महेष शर्मा जी द्वारा दिये गये पद से भी तत्काल प्रभाव से मैं यह पद छोड़ता हॅू। आगामी योजना जो भी होगी सभी पत्रकारों एवं शहर के सभी नागरिको के साथ मिलकर प्रारम्भ की जायेगी। बाहरी किसी भी प्रत्याषी को क्षेत्र की जनता अपना वोट ना दे।






