संगम विहार के अंबेडकर नगर और देवली विधानसभा की 11 अनधिकृत कॉलोनियां में सीवर लाइन बिछाने की परियोजना को दी मंजूरी

जल मंत्री ने डीजेबी के अधिकारियों को परियोजना को उम्मीदों के अनुरूप बनाने और समयसीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
अंबेडकर नगर और देवली विधानसभा की कॉलोनियों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा ताकि ट्रीटेड पानी यमुना में बह सके 
सीवर लाइन बिछने के बाद संगम विहार की अनधिकृत कॉलोनियों से निकलने वाला सीवेज सीवर लाइनों के माध्यम से नजदीकी एसटीपी में ट्रीट के लिए भेजा जाएगा
2025 तक यमुना को प्राथमिकता के आधार पर साफ करना केजरीवाल सरकार का मुख्य मकसद है
अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में यमुना की सफाई की दिशा में दिल्ली सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेहतर सीवरेज प्रबंधन और यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए अनधिकृत कालोनियों और गांवों को सीवर नेटवर्क से जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। इसी के तहत दिल्ली के जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जलबोर्ड को संगम विहार के अंबेडकर नगर और देवली विधानसभा की 11 अनधिकृत कॉलोनियां में 25.5 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाने की परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना की लागत 26.66 करोड़ रूपये है। यह प्रोजेक्ट पहले एक कंपनी को दिया गया था लेकिन कार्य में देरी के चलते केजरीवाल सरकार ने कंपनी का काम कैसिंल कर दिया। अब बैलेंस वर्क के लिए रिस्क एंड कॉस्ट पर नई एजेंसी को कार्य पूरा करने के लिए दिया जाएगा। इस परियोजना से इलाके करीब 3 लाख लोगों को सीवर की समस्या से राहत मिलेगी। जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने डीजेबी अधिकारियों को परियोजना को उम्मीदों के अनुरूप बनाने और समयसीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है।
अंबेडकर नगर में 9 और देवली में 2 अनधिकृत कॉलोनियों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा
जल मंत्री श्री  सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हम यमुना को स्वच्छ बनाने और बेहतर सीवरेज प्रबंधन की दिशा में लगातार काम कर रहे है। इसी के तहत अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र में 9 और देवली विधानसभा क्षेत्र में 2 अनधिकृत कॉलोनियों में 25.5 किमी लंबी सीवर लाइन डाली जाएगी। क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां से उत्पन्न सीवरेज को वर्तमान में स्थानीय तालाब, सेप्टिक टैंक या बरसाती नालों में सीवेज छोड़ा जाता है, जोकि मौजूद नाले से यमुना नदी में गिरता है। इससे नदी के प्रदूषण स्तर में वृद्धि होती है। ऐसे में इस जल प्रदूषणकारी तत्वों को कम करने के लिए केजरीवाल सरकार ने इलाके के हर घर को सीवेज से जोड़ने का निर्णय लिया है। यहां से निकलने वाला सीवरेज, सीवर लाइनों के माध्यम से नजदीकी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीट के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ट्रीटेड पानी यमुना में बहेगा।
प्रोजेक्ट जल्द पूरा करने के लिए नई एजेंसी को सौंपा जाएगा कार्य
उल्लेखनीय है कि संगम विहार ग्रुप आफ कॉलोनियों में 25.5 किमी लंबी इंटरनल और पेरिफेरल सीवर लाइन डाली जाएगी। 26.66 करोड़ रूपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट का कार्य साल 2018 में केके सप्न नामक कंपनी को सौंपा गया था। लेकिन कंपनी द्वारा काम में करीब 5 साल की देरी की गई। ऐसे में केजरीवाल सरकार ने कंपनी का काम कैसिंल कर दिया है। अब सरकार ने कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए नई एजेंसी अपाइंट करने का फैसला लिया है। परियोजना का करीब 56 फीसद कार्य एजेंसी द्वारा किया जा चुका है। अब बाकी का कार्य रिस्क एंड कॉस्ट पर नई एजेंन्सी के दिया जाएगा, यानी कि इसकी रिकवरी पिछली वाली एजेंसी के बिल से ही की जाएगी।
इस परियोजना से इन कॉलोनियों के लोगों को होगा फायदा
1.कृष्णा पार्क एक्सटेंशन डी ब्लॉक
2.खानपुर विस्तारित आबादी एफ-ब्लॉक खानपुर
3.जवाहर पार्क खानपुर देवली रोड (ए, बी, सी, डी और ई ब्लॉक)
4. दुग्गल कॉलोनी  खानपुर एक्सटेंशन पार्ट-II
5. दुग्गल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्कूल रोड खानपुर
6. राजू पार्क सी-ब्लॉक देवली गांव
7. कृष्णा पार्क खानपुर देवली रोड
8. कृष्णा पार्क एक्सटेंशन ब्लॉक-डी
9. टिगरी एक्सटेंशन फेज-II
10. टिगरी एक्सटेंशन अंबेडकर नगर
11. जवाहर पार्क खानपुर देवली रोड (ए, बी, सी, डी एंड ई ब्लॉक)।
यमुना को प्राथमिकता के आधार पर साफ करना केजरीवाल सरकार का मुख्य मकसद
जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि संगम विहार ग्रुप ऑफ कॉलोनियों में सीवर लाइन की यह परियोजना यमुना नदी की सफाई की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना का कार्य पूरा होने पर इन कॉलोनियों का सीवेज यमुना में नहीं गिरेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में यमुना की सफाई की दिशा में दिल्ली सरकार निरंतर अथक प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2025 तक यमुना को साफ करने की जिम्मेदारी डीजेबी को दी है जिस तरह पिछले कार्यकाल में दिल्ली सरकार ने स्कूलों और अस्पतालों का कायाकल्प किया वैसे ही इस बार यमुना को भी प्राथमिकता के आधार पर साफ करना ही मुख्य मकसद है।
  • admin

    Related Posts

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    नई दिल्ली। इंडियन एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का 11वां संस्करण 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में…

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन