पटपड़गंज स्थित रामलीला मैदान सनातनियों का महाकुंभ, राजधानी दिल्ली हुई जाम

Eros Times: पूर्वी दिल्ली पटपड़गंज स्थित रामलीला मैदान में लग रहे दिव्य दरबार में सुबह से ही श्रद्धालु इतनी भारी मात्रा में पहुंच चुके हैं कि पूरा रामलीला ग्राउंड अब छोटा पड़ गया है। पुलिस प्रशासन ने एंट्री गेट से श्रद्धालुओं को आने से रोक दिया है। पूर्वी दिल्ली पूरी तरह जाम हो चुकी है। कुछ घंटों बाद इसका असर पूरे एनसीआर क्षेत्र पर दिखाई देना शुरू हो जाएगा। देर शाम तक पुलिस को कथा स्थल पर पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भीड़ का यह सिलसिला लगातार जारी है। सुबह 10 बजे ही रामलीला ग्राउंड पूरी तरह भर चुका है। श्रद्धालु सड़कों पर भारी संख्या में खड़े हैं जहां जाम की स्थिति बन चुकी है।

बागेश्वर धाम बालाजी सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को प्राणनाथ कहने वाली शिवरंजनी तिवारी अपनी अर्जी को लेकर ग्रेटर नोएडा हनुमंत कथा में पहुंच सकती है। गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज में हुई हनुमंत कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पंडाल छोटा पड़ने के कारण आए श्रद्धालु टेंट के खंभों पर चढ़ गए। खंभों पर चढ़े श्रद्धालुओं से आचार्यश्री ने कहा कि टेंट मत तोड़ो, सनातन विरोधियों की कमर तोड़ने का काम करो।

गौरतलब है कि आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 16 जुलाई तक एनसीआर क्षेत्र में रहकर हनुमंत कथा सुनाएंगे। उनकी कथाओं को सुनने के लिए पूरे देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचते हैं। दिल्ली का पंडाल भी अब छोटा पड़ गया है। दिव्य दरवार के कारण दिल्ली की सड़को पर सुबह से ही भीड़ दिखाई पड़ रही है। मौसम में नमी बनी हुई है और सुहाना भी है।

मेट्रो ट्रेन में भारी भीड़

शुक्रवार को लगने वाले दिव्य दरबार में सुबह से ही भारी जनसैलाब कथा स्थल पर उमड़ रहा है। सुबह मेट्रो संचालन के साथ ही भीड़ ने पटपड़ रामलीला मैदान पहुंचना शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं की खासा संख्या होने के कारण रोज नौकरी पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिव्य दरबार दोपहर में आरंभ होगा जिसमें शामिल होने के लिए पूरे देश से लोग पहुंच रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हनुमंत कथा के लिए बड़े स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। ग्रेटर नोएडा में अभी तक का सबसे बड़ा जर्मन टेंट लगाया गया है। तीन विशालकाय पंडालों में श्रद्धालुओं को बैठने का प्रबंध किया है। यदि यह भी पांडाल श्रद्धालुओं से छोटा पड़ गया तो आने वाले दिनों में इतने बड़े मैदान मिलना भी संभव नहीं होगा। ग्रेटर नोएडा के आयोजकों ने इतना बड़ा पंडाल बना कर पूरे विश्व में एक रिकॉर्ड कायम किया है। पूरे देश से पहुंचने वाले संतों के बीच हिन्दू राष्ट्र और सनातन को लेकर बड़ ऐलान होने की सम्भावना को नकारा नहीं जा सकता है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 94 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान