EROS TIMES: नोएडा सेवा का जज्बा मन और दिल में है तो मनुष्य कुछ भी कर सकता है। रविवार को नव ऊर्जा युवा संस्था एवं प्रसारा केयर फाउंडेशन के तत्वाधान में ग्राम गिझोड़ के स्लम क्षेत्र में सैलून लगाकर गरीब और नि:शक्त बच्चियों की मुफ्त में हेयर कटिंग की।
अभियान के दौरान संस्था के साथियों ने बच्चों को एकत्रित करके हेयर कटिंग अभियान की शुरुआत की।

हेयर कटिंग अभियान से 50 से अधिक बच्चों को फायदा हुआ। इस मौके पर प्रसारा केयर फाउंडेशन के संस्थापक साहिल सेठ (जॉइंट कमिश्नर) बताते हैं कि कुछ लोग आर्थिक तंगी से बच्चों की कटिंग नहीं करवा पाते है। स्वच्छता के अभाव में कई बच्चे बीमारियों से भी घिर जाते हैं। गरीब बच्चों की ऐसी दशा देख कष्ट होता है। वक्ता राहुल शर्मा द्वारा बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुआ कहा कि शौचालय का उपयोग नियमित करें। अपने आस-पास रखे कूड़ेदान का प्रयोग करें। स्थानीय निवासी दीनबंधु जी कहा कि संस्था किसी न किसी स्वरूप में गरीबों की मदद करती है। इससे उन्हें आत्मिक खुशी होती है।

इस दौरान मोहित यादव प्रवीण राहुल शर्मा दीनबंधु, आशीष सुशील शर्मा सुधीर राय सत्यबान राहुल शर्मा सुषमा अवाना दीपक कनौजिया सनी सिंह श्वेता त्यागी राहुल अवाना ओमपाल सिंह जयभगवान पटवारी सागर कुमार के अलावा कई युवा साथी मौजूद थे।






