सेक्टर 82 स्थित शिव महापुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

EROS TIMES: सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में शिव महापुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश पूजन के उपरांत बैंड बाजा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। बैंड पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर नाचते गाते भक्तों ने कलश यात्रा पूर्ण की। कलश यात्रा ब्रम्हचारी कुटी से सेक्टर 82 के पॉकेट 12, पॉकेट 7 एलआईजी  एमआईजी सेक्टर  93 एस के प्रथम गेझा गांव होती हुई पुनः कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के उपरांत यज्ञ कुंड में अग्नि स्थापित की गई। यज्ञाचार्य पंडित मनोहर दीक्षित एवं उप यज्ञाचार्य सुमित तिवारी  द्वारा वैदिक रीति से पूजन कर मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आहुतियां डाली गईं। कथा व्यास पंडित महेश पाठक शास्त्री जी ने पहले दिन की कथा का वर्णन करते हुए शिव पुराण की महिमा को भक्तों को सुनाया। शिव परम् कल्याणकारी हैं। शिव पुराण को सुनने मात्र से जन्म जन्मांतर के पापों का नाश हो जाता है। तपोभूमि में शिव पुराण की कथा श्रवण करना अनंत गुना फलदाई है। भगवान शिव का नाम आशुतोष है इसका मतलब है शीघ्र प्रसन्न होने वाले। भगवान शिव त्याग करुणा की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं। शिव पुराण को सुनने से भक्त सांसारिक भोगों को प्राप्त कर अंत में शिवलोक को जाता है।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य राघवेन्द्र दुबे सपा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता कुटी व्यवथपक विकास भारती देवेंद्र गुप्ता एन के सोलंकी पंडित अखिल पांडेय रवि राघव अमितेश सिंह आदेश त्यागी शिववृत तिवारी रवि राघव पंकज झा संजय पांडे मनोज गोयल बाबूलाल बंसल बबलू चौहान गोरे लाल अशोक कुमार पप्पू सिंह विष्णु शर्मा नवल मिश्रा संतोष तिवारी गुरुमेल सिंह अजय श्रीवास्तव रमेश वर्मा देवमणि शुक्ल घनश्याम जोशी  सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला