आठवें दिन सरस मेले में नोएडावासियों ने जमकर की खरीददारी
फूड कोर्ट में विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद लोगों को लुभा रहा
महिलाओं और युवतियों ने खरीददारी कर सरस मेले का उठाया लुत्फ
मध्य प्रदेश का फेमस लोकनृत्य संथल ट्राइब्स डांस बना सरस मेले की शान
EROS TIMES: सेक्टर-33 ए स्तिथ नोएडा हाट में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा आयोजित सरस आजीविका मेले में आठवें दिन खासी चहल-पहल रही। लोगों ने यहां जमकर खरीददारी की। शुक्रवार को यहां गुजरात की मुक्ताबेन एंथोनी बुद्धम सखी मंडल वुडन हैंडीक्राफ्ट तथा इमिटेशन ज्वैलरी की महिलाओं ने खरीददारी की। इसके साथ ही गुजरात से ही श्री कृष्णा समूह की पूनम बेन के हैंडीक्राफ्ट बैग तथा बैडशीट भी लोगों की पसंद बने। कर्नाटक से चंद्रकला, शिल्पा तथा प्रवीन बानू के हैंडीक्राफ्ट्स प्रोडक्ट्स की भी जमकर खरीददारी हुई।

केरल की सुप्रिया के पैकेट्स बनाना चिप्स तथा स्नैक्स के साथ ही मंजुला थेक्केपुरत के कोकोनट आयल तथा मिक्स जूस की भी धूम रही। वहीं कर्नाटक से चंद्रकला, शिलपी तथा प्रवीन बानू के समूह मारुति, लक्ष्मी तथा शारदा के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद भी महिलाओं की पसंद बने। इसके साथ्ा ही केरल से हीरा जोसे के हर्बल फूड सुधर्मा देवदास के मसालों की अच्छी बिक्री हुई। जबकि पंजाब से जसप्रीत कौर गुरुनानक समूह की हल्दी तथा जसविंदर कोर के सेवा भलाई समूह हैंडीक्राफ्ट उत्पाद में कुचि आइटम लोगों को खासे पसंद आए। इसके साथ ही हैंडलूम, साड़ी और ड्रेस मेटिरियल में विभिन्न राज्यों से हैं जो महिलाओं और युवतियों की पसंद बने हैं। टसर की साड़ियां, बाघ प्रिंट, गुजरात की पटोला साड़ियां, काथा की साड़ियां, राजस्थानी प्रिंट, चंदेरी साड़ियां। हिमाचल उत्तराखंड के ऊनी उत्पाद व हैंडलूम के विभिन्न उत्पाद, झारखंड के पलाश उत्पाद व प्राकृतिक खाद्य सहित मेले में पूरे भारत की ग्रामीण संस्कृति के विविधता भरे उत्पाद उपलब्ध हैं।

ज्वैलरी और होम डेकोर के प्रोडक्ट्स के रूप में आंध्र प्रदेश की पर्ल ज्वैलरी, वूडन उत्पाद, आसाम का वाटर हायजिनिथ हैंड बैग और योगामैट, बिहार से लाहकी चूड़ी, मधुबनी पेंटिंग और सिक्की क्राफ्ट्स, छत्तीसगढ़ से बेलमेटल प्रोडक्ट्स, मडमिरर वर्क और डोरी वर्क गुजरात से, हरियाणा, का टेरा कोटा, झारखंड की ट्राइबल ज्वैलरी यहां आकर्षण का केंद्र बने हैं।
मध्य प्रदेश के लोकनृत्य संथल ट्राइब्स डांस पर थिरके कलाकार
सरस मेले के आठवें दिन यहां मध्य प्रदेश के कलाकारों ने लोकनृत्य संथल ट्राइब्स डांस की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। इसके साथ ही अन्य सांस्कृतिक आयोजनों नके माध्यम से भी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मेले के नवें दिन शनिवार को यहां राजस्थान के कलाकार मंच पर प्रस्तुति देंगे।
सरस मेले में सेल्स कम्युनिकेशन एंड बॉयर्स बिहेवियर एंड साइक्लॉजी विषय पर वर्कशॉप आयोजित किया
नोएडा हाट स्तिथ सरस आजीविका मेले में छठे दिन एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के राज्यों आई समूहों की बहनों को क्रय-विक्रय से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रोफेसर हेमंत जोशी ने बताया कि किस तरह हम अपने प्रोडक्ट्स की बेहतर डिजाइनिंग तथा पैकेजिंग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग में सेल्स कम्युनिकेशन का विशेष महत्व है। इसलिए हमें इस पर ध्यान देना है। हमें अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री को भी बेहतर बनाना है। इसके लिए हमें ध्यान देना होगा कि अपने बॉयर्स के साथ हमारा व्यवहार कैसा हो और साथ ही बॉयर्स के व्यवहार को भी पहचानना होगा। ताकि खरीददार आपके व्यवहार से प्रभावित हों। इस अवसर पर यहां एनआईआरडीपीआर के असिस्टेंट डायरेक्टर चिरंजीलाल कटारिया तथा सुरेश प्रसाद, नीरू, नरेश कुमारी, रमेश चंद्र उपाध्याय सहित अन्या सहयोगी उपस्थित रहे।






