सड़क हादसों पर अंकुश की पहल, सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा वर्ष–2026 का आयोजन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट | 22 जनवरी 2026

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा वर्ष–2026 के अंतर्गत जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुवार को एक प्रभावशाली सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोस्टर, नारे व भाषणों के माध्यम से समाज को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए। विद्यार्थियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष सभा के दौरान प्रधानाचार्या की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ ली और इसे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया।

प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि

“सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे प्रत्येक नागरिक को ईमानदारी से निभाना चाहिए।”

उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देना रहा, जिसमें विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।

admin

Related Posts

सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, नोएडा का ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ डिजाइन शो: रचनात्मकता और नवाचार का भव्य प्रदर्शन

नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, नोएडा का ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ डिजाइन शो: रचनात्मकता और नवाचार का भव्य प्रदर्शन

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 11 views
सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, नोएडा का ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ डिजाइन शो: रचनात्मकता और नवाचार का भव्य प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 59 views
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 12 views
महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 19 views
नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 37 views
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 27 views
अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग