आरएसएस का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एक देश एक झंडा मुसलमानों को साधने की नई रणनीति

चुनावी महासमर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का अभ्यास वर्ग भोपाल में

Eros Times: नई दिल्ली 2024 के आम चुनाव से पहले आरएसएस का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देश भर में एक देश एक झंडा एक राष्ट्रगान और एक कानून” को मुस्लिम समाज के बीच पहुंचाने को लेकर कैम्पेन की शक्ल में काम करेगा सच्चा मुसलमान अच्छा नागरिक का संदेश लेकर देश भर में नए सिरे से निकलेंगे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता. संघ की इस इकाई के कार्यकर्ताओँ को अभ्यास वर्ग में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस बात की जानकारी मंच के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने दी। पिछला अभ्यास वर्ग 2021 में 4 और 5 जुलाई को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में किया गया था जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, संघ के सह सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल और संघ के संपर्क प्रमुख राम लाल मौजूद थे।

शाहिद ने बताया कि मंच के इस राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग के लिए चुनावी राज्य मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को चुना गया है. जहां के एक हिस्से में बड़ी मुस्लिम आबादी भी है. भोपाल में आठ जून से 11 जून के बीच ये अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इन्द्रेश कुमार मौजूद रहेंगे

सच्चे मुसलमान अच्छे नागरिक” की ट्रेनिंग
मध्यप्रदेश में संभवत ये पहला मौका होगा कि जब राष्ट्रीय मुस्लिम मंच का अभ्यास वर्ग यहां होने जा रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय मुस्लिम मंच का ये अभ्यास वर्ग खास मायने रखता है. हांलाकि यूपी में बीजेपी के हार्ड हिंदुत्व से उलट एमपी में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सर्वधर्म समभाव की ही सियासत की है. लेकिन फिर भी बीजेपी का मजबूत वोट बैंक में मुस्लिम खिसका रहा है. उत्तर और मध्य दो विधानसभा सीटें जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है. दोनों ही सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को ही पिछले चुनाव में जीत मिली थी. उत्तर भोपाल तो काग्रेस का मजबूत गढ़ बन चुकी है. 

मंच का होगा विस्तार
आठ से 11 जून तक चलने वाले इस अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के विस्तार की रणनीति के साथ जोड़े गए कार्यकर्ताओँ में एक राष्ट्र एक कानून के विचार को जनता तक पहुंचाने उन्हें समझाने पर भी चर्चा होगी.

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अफज़ल के मुताबिक ये अभ्यास वर्ग व्यक्तित्व निर्माण के लिए है . लक्ष्य भारत को दुनिया का नंबर एक राष्ट्र बनाना है. जो नौजवान मंच से जुड़ेंगे उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा कि किस तरह से वे नेशन फर्स्ट की लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें. कैसे वे अच्छे नागरिक बनें और अच्छे समाज का निर्माण करें. 

26 राज्य 350 से ज्यादा जिलों में है MRM
 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संघ की ही एक शाखा है  जो मुस्लिम वर्ग के बीच पिछले 21 वर्षों से काम कर रही है इस दौरान मंच से 26 राज्यों के साथ 350 से ज्यादा जिलों में शाखाएं खोली गई हैं मंच का प्रशिक्षण वर्ग अपने विस्तार के साथ साथ मुस्लिम समाज के बीच काम के एजेंडे को नीचे तक पहुंचाना है. मंच के राष्ट्रीय संयोजक अबु बकर के मुताबिक इस अभ्यास वर्ग में सैंकड़ों कार्यकर्ता देश भर से जुटेंगे. 

कश्मीर से कन्याकुमारी
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का विस्तार कश्मीर से कन्याकुमारी तक हो इसी के लिए मंच समय समय पर ऐसे अभ्यास वर्ग आयोजित करता है. इसके पहले 2021 में इसी तरह का एक सफल अभ्यास वर्ग गाजियाबाद में आयोजित किया गया था. जिसके बाद संघ प्रमुख ने राष्ट्र के सामने एक सीधी लाइन खींच दी थी कि जो कोई भी किसी भी मुस्लिम को अगर कहता है कि देश छोड़ के पाकिस्तान चले जाओ तो इसका मतलब वो हिंदू नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि इस देश के सभी हिंदू और मुस्लिम का डीएनए एक है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक एस के मुइउद्दीन का कहना है कि ये अभ्यास वर्ग बेहद महत्वपूर्ण है इस अभ्यास वर्ग में भारत भारतीय और भारतीयता का पाठ पढ़ाया जाएगा आपसी सद्भाव की बात बताई जाएगी उन्होंने कहा कि हिदुस्तान में रहने वाले सारे मुसलमान हिंदुस्तानी हैं वे बाहर से नहीं आए हैं

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 6 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 8 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन