रोहित शर्मा ने भारतीय सोशल मीडिया  प्लेटफॉर्म ‘खुल के’ पर खुलकर बातचीत की

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सार्थक संवाद के लिए प्रतिबद्ध इनोवेटिव घरेलू भारतीय सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘खुल के’ को विशेष इंटरव्यू दिया।  

Eros Times: बहु-प्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मैच में 24 घंटे से भी कम समय बचा है और रोहित शर्मा ने ‘खुल के’ के खेल संपादक विमल कुमार से बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टीम इंडिया के लिए एशिया कप बेहद महत्वपूर्ण टूर्नामेंट रहा है। पिछले साल ही नहीं इससे पहले भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के साथ कई मैच खेले हैं। इसके बाद विश्व कप में भी मुकाबला होना है, उसके लिए यह हमारी ताकत दिखाने का मौका है। इससे यह मैच काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम को मौजूदा टूर्नामेंट में अपना बेस्ट परफॉर्मंस दिखाना होगा। जरूरी है कि हम मौजूदा मैच पर ही ध्यान केंद्रित करें। किसी और बात पर न सोचें। लंबे समय तक बाहर रहने के बाद जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी कर रहे हैं, जिस पर रोहित शर्मा ने कहा कि उनके प्रदर्शन को लेकर उन पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं डाला जाना चाहिए। 

इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को लेकर भी अपनी राय रखी। यह भी कहा कि अगले 18 दिन इस टूर्नामेंट में पांच अन्य टीमें भी खेल रही हैं, उन पर भी हमें बराबरी से ध्यान देना है। रोहित का कहना है कि एशिया कप के लिए व्यक्तिगत प्रदर्शन की जगह टीम भावना के साथ रणनीति बनाने की आवश्यकता है।  

‘खुल के’ एक घरेलू सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है जिसका उद्देश्य एक ऐसा मीडियम बनना है जहां भारत के लोग एक साथ आ सकें, अपने विचार साझा कर सकें और एक ऐसे युग में खुली बातचीत कर सकें जहां सोशल मीडिया दूरगामी सामाजिक बदलाव ला सकता है और सभी की सहभागिता वाले लोकतंत्र का एक साधन बन सकता है। 
‘खुल के’ एक संवाद मंच है, जो यूजर्स को पूरी आजादी के साथ अपने हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा करने के लिए 360-डिग्री अप्रौच प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव