चरण स्पर्श फाऊंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

Eros Times: ग्रेटर नोएडा। गौतम बुध नगर जिला के ग्रेटर नोएडा एमिटी यूनिवर्सिटी में सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत चरण स्पर्श फाउंडेशन के द्वारा ( Awarness Drive For Road Safety) सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव मौजूद रहें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमिटी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और सुरक्षा नियमों से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्जलन से की गई। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले श्री राकेश यादव ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियम से अवगत कराया। उन्होंने ट्रैफिक रेगुलेट करना और साथ ही साथ ट्रैफिक पुलिस के हाथो से ट्रैफिक कंट्रोल साइन को भी समझाया।

चरण स्पर्श की संस्थापक अध्यक्षा माया ठाकुर द्वारा स्वागत भाषण में उपस्थित छात्रों को विभिन्न यातायात नियमों और सुरक्षित सड़क उपयोग के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। संस्थान के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) अजय राणा ने अपनी टीम के साथ छात्रों को अभियान के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के यातायात नियमों को तोड़ने के नुकसान बताए गए। डॉक्टर अमोद त्यागी ने सभी के लिए फर्स्ट एड की समझ को ज़रूरी बताया और किसी भी मरीज़ को सही स्थिति में अस्पताल पहुंचाना कितना ज़रूरी है, इस बात को भी समझाया।

डीसीपी अनिल कुमार यादव ने सड़क सुरक्षा ज्ञान, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन और बेसिक फर्स्ट एड को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से सड़क नियमों को पालन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के बीच में विद्यार्थियों से सड़क नियमों को लेकर प्रश्न उत्तर भी किए गए। जिसमे विद्यार्थियों को सही जवाब पर इनाम में हेलमेट दिए गए।

अनिल चिकारा ने जागरूकता की कमी एव लापरवाही को सड़क दुर्घटना को सबसे बड़ा कारण बताया। उन्होंने लोगो से अपनी सुरक्षा अपने हाथो में लेने की बात कहकर लोगो को जागरूक रहने की बात कही। कार्यक्रम के शुरूआत और अंत में नुक्कड़ नाटक से हुई जिसमे विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम के उद्देश्य को सही तरीक़े से सीखने और समझने में सहायता मिली।

चरण स्पर्श की संस्थापक ने सभी गेस्ट को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में रजिस्ट्रार अनिल चौधरी एवं प्रो. डॉ गरिमा भारद्वाज द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया गया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो को सड़क सुरक्षा नियम  का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला