नोएडा:EROS TIMES:महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 2 अप्रैल को दलितों पर हुए लाठीचार्ज एवं उनपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा के माध्यम से उत्तरप्रदेश के राज्यपाल महोदय के लिए सौंपा गया । जिसमें मांग की गई है कि जब से भाजपा की सरकार आई है राज्य में दलितों पर अत्यचार बढ़ गए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा मांग करती है कि दलितों के अधिकारों की सरकार द्वारा रक्षा की जाए एवं उनके जान माल की सुरक्षा सरकार द्वारा सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय सैक्टर 19 पर सौंपा गया जिसमें महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, राजेन्द्र अवाना, पवन शर्मा, पुष्पाकाण्डपल, लियाकत चौधरी, सतेंद्र शर्मा, सहाबुदीन, विक्रम सेठी, यतेंद्र शर्मा, राजकुमार त्यागी, इंद्रजीत तिवारी, दयाशंकर पाण्डेय, वीरो देवी, सतीश पांचाल, अब्बास रिज़वी, सुनील राठौर, बबलू पाल, विनोद शाह, प्रेम शाह, कमरुद्दीन, इखलाख, समीर, श्रीराम,मोहम्मद अंजार, संतोष, श्रवण एवं अरुण प्रधान सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।






