पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में रीयल-टाइम सोर्स अपॉर्शन्मन्ट स्टडी को लेकर की गई समीक्षा बैठक

रीयल-टाइम सोर्स अपॉर्शन्मन्ट स्टडी की रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा के लिए 15 मई को ‘सेव एनवायरनमेंट’ राउंड टेबल कांफ्रेंस का किया जाएगा आयोजन
प्रदूषण पर निगरानी के लिए 5 हॉटस्पॉट पर भी लगाए गए मॉलिक्यूलर मार्कर नेटवर्क 
दिल्ली के 13 हॉटस्पॉट के प्रदूषण के वास्तविक स्रोतों का पता लगाने के लिए अलग-अलग समय में  मोबाइल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग  वैन लगाने के दिए  निर्देश
EROS TIMES: दिल्ली में प्रदूषण पर अंकुश लगाने की गति को और तेज़ करने के लिए आज दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय की अध्यक्षता में रीयल-टाइम सोर्स अपॉर्शन्मन्ट स्टडी को लेकर समीक्षा बैठक की गई | इस बैठक में डीपीसीसी पर्यावरण विभाग और आईआईटी कानपुर के सम्बंधित प्रोफेसर और अधिकारी मौजूद रहें | बैठक के बाद गोपाल राय  ने बताया कि रीयल-टाइम सोर्स अपॉर्शन्मन्ट स्टडी के डाटा पर विस्तृत चर्चा के लिए 15 मई को दिल्ली सचिवालय में ‘सेव एनवायरनमेंट’ राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित किया जाएगा। इस ‘सेव एनवायरनमेंट’ राउंड टेबल कांफ्रेस में सीएक्यूएम सीपीसीबी सफर यूएनईपी आईएमडी सीएसई टेरी वर्ल्ड बैंक  आदि के साथ साथ उत्तरप्रदेश  पंजाब राजस्थान हरियाणा राज्यों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा |  साथ ही मोबाइल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग वैन को दिल्ली के 13 हॉटस्पॉट के  प्रदूषण के वास्तविक स्रोतों का पता लगाने के लिए अलग अलग समय में  लगाने का निर्देश दिया गया है|
समीक्षा बैठक के बारें में अधिक जानकारी देते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के  अरविंद केजरीवाल ने विंटर एक्शन प्लान के हिस्से के रूप में रियल टाइम सोर्स अपॉर्शन्मन्ट स्टडी को शामिल किया था। इसकी शुरुआत से दिल्ली में अब एक निश्चित समय पर प्रदूषण के वास्तविक कारणों का पता चल पा रहा है | ऐसा करने वाला दिल्ली देश का पहला राज्य बन गया है | रियल टाइम सोर्स अपोर्शनमेंट स्टडी से हर घंटे पता चल रहा है कि कहां किस वजह से प्रदूषण है और अगले 3 दिन का घंटे के आधार पर फोरकास्ट का भी अनुमान लगाया जा रहा है | इससे सरकार को दिल्ली के किसी भी एरिया में वाहन इंडस्ट्री बायोमास बर्निंग धूल आदि की वजह से होने वाले प्रदूषण की सही सही जानकारी प्राप्त हो रही है और उससे लड़ने में मदद भी मिलेगी। इसी सन्दर्भ में आज डीपीसीसी  पर्यावरण विभाग और आईआईटी कानपुर की टीमों के साथ रियल टाइम सोर्स अपोर्शनमेंट स्टडी को लेकर दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक की गई । इस बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि रियल टाइम सोर्स अपोर्शनमेंट स्टडी रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा के लिए 15 मई को दिल्ली सचिवालय में ‘सेव एनवायरनमेंट’ राउंड टेबल कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा | इस कांफ्रेंस में सीएक्यूएम सीपीसीबी सफर यूएनईपी आईएमडी सीएसई टेरी वर्ल्डबैंक  आदि के साथ साथ उत्तरप्रदेश पंजाब  राजस्थान  हरियाणा राज्यों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा | ‘सेव एनवायरनमेंट’ राउंड टेबल कांफ्रेंस के बाद सभी प्रतिनिधियों को सुपरसाइट का दौरा भी करवाया जाएगा और सभी संस्थाओ और राज्यों के सुझावों एवं स्टडी की रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त कार्ययोजना  बनाई जाएगी |
उन्होंने बताया कि रियल टाइम अपोरशंमेंट स्टडी की सुपरसाइट से प्रदूषण के सही समय और कारको की जानकारी मिलनी शुरू हुई है | इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए दिल्ली के हॉटस्पॉट्स में प्रदूषण बढ़ाने वाले मुख्य कारको के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए 5 मॉलिक्यूलर मार्कर भी लगाए गए है | फ़िलहाल यह नेटवर्क दिल्ली के द्वारका जहांगीरपुरी विवेक विहार मुंडका और आनंद विहार में स्थापित किए गए है | साथ ही मोबाइल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग वैन को दिल्ली के 13 हॉटस्पॉट पर वास्तविक समय में प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाने के लिए वहाँ अलग अलग समय पर स्थापित करने के निर्देश जारी किये गए है |
पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय ने बताया कि इस स्टडी के परिणामों के आधार पर दिल्ली सरकार प्रदूषण के स्रोतों को नियंत्रण करने के लिए आवश्यक कदम उठा सकेगी | जिससे  दिल्ली के प्रदूषण के विभिन्न कारकों की पहचान करने और उनको दूर करने में मदद मिलेगी | प्रदूषण पूर्वानुमान प्राप्त होने से सरकार को नीतिगत निर्णय लेने में भी सहायता होगी |
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला