राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कोविड योद्धाओं के परिजनों से की मुलाकात; एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा

स्वर्गीय सुनील कुमार डीटीसी में कंडक्टर थे स्वर्गीय रीना राजस्व विभाग में सिविल डिफेंस वॉलंटियर थीं
अपनी जान की परवाह न करते हुए मानवता और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कोविड योद्धाओं के परिवारों के साथ केजरीवाल सरकार हमेशा खड़ी रहेगी
यह ‘सम्मान राशि’ केजरीवाल सरकार द्वारा इन कोरोना योद्धाओं के बलिदान को श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है
EROS TIMES: दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने दिवंगत दो कोविड-19 योद्धाओं का सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके परिवारों से मुलाकात की और उन्हें 1 करोड़ की आर्थिक सहायता राशी का चेक सौंपा। राजस्व मंत्री आज कुतुब गढ़ स्थित स्वर्गीय सुनील कुमार और उत्तम नगर के भगवती विहार में स्वर्गीय श्रीमती रीना के आवास गयें। स्वर्गीय सुनील कुमार दिल्ली परिवहन निगम में एक कंडक्टर थे जबकि स्वर्गीय श्रीमती रीना राजस्व विभाग में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर थीं।
राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कोरोना योद्धाओं के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें केजरीवाल सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार हमेशा अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कोविड योद्धाओं के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।
कैलाश गहलोत ने यह स्वीकार करते हुए कि कोई भी राशि किसी प्रियजन के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती है, कहा कि यह ‘सम्मान राशि’ केजरीवाल सरकार के लिए इन कोरोना योद्धाओं द्वारा किए गए बलिदान को श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है। उन्होंने उन कोरोना योद्धाओं पर गर्व व्यक्त किया जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर लोगों की सेवा की है और उन सभी कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपना जीवन दांव पर लगाकर लोगों की सेवा की है।
स्वर्गीय सुनील कुमार दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में 47 वर्षीय संविदा कंडक्टर थे और पिछले 11 वर्षों से वहां काम कर रहे थे। दिनांक 22.05.2021 को कोविड ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के बाद उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं जो दिल्ली के कुतुब गढ़ में रहते हैं।
 दूसरी ओर स्वर्गीय श्रीमती रीना 35 वर्षीय सिविल डिफेंस वॉलंटियर थीं और वो उत्तम नगर के भगवती विहार की रहने वाली थी। ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के समय वो नंद नगरी स्थित एसडीएम कार्यालय में तैनात थीं। 30.05.2020 को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनके पति एक बेटा और एक बेटी है।
कैलाश गहलोत ने कहा “स्वर्गीय सुनील और रीना बहुत मेहनती और समर्पित कर्मचारी थे। मैं उनके परिवार का दर्द और दुख समझ सकता हूं।
मानवता की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कोरोना योद्धाओं के परिवारों की आर्थिक सहायता करने की केजरीवाल सरकार की पहल की कई लोगों ने सराहना की है। यह कदम न केवल कोरोना योद्धाओं की निस्वार्थ सेवा को केजरीवाल सरकार द्वारा सम्मान देने का एक तरीका है, बल्कि उनके परिवारों को उनकी जरूरत की घड़ी में समर्थन देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन