EROS TIMES:ग्रेटर नोएडा वेस्ट गुलशन बेलिना सोसाइटी के निवासियों ने दादरी विधायक तेजपाल नागर जी से मुलाकात की काफी लंबे समय से गुलशन बेलिना फेस 2 कि रुकी हुई रजिस्ट्री के लिए ज्ञापन सौंपा बिल्डर द्वारा दिसंबर में 4 महीने का आश्वासन दिया था जोकि पूरा हो चुका है और अभी भी रजिस्ट्री नहीं होते दिख रही बिल्डर को अथॉरिटी को अभी करीब काफी मोटी रकम देनी है उसके बाद ही रजिस्ट्री हो सकती है निवासी काफी लंबे समय से अपने मालिकाना हक के लिए लड़ रहे हैं ।
इसके अलावा अविनाश सिंह ने बताया कि हमने सुरक्षा के लिए हमारे निकट एक पुलिस चौकी का इंतजाम कराया जाए ताकि फोन स्नैचिंग चैन स्नैचिंग जैसी और घटनाएं ना हो ये घटनाएं पहले होचुकी है, मेन गेट पर गति अवरोधक का निर्माण और रोजा जलालपुर के गोलचक्कर का सुंदरीकरण की मांग की मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव जी ने निम्न अधिकारियों को फोन करके इसकी सूचना दी ओर अवगत कराया और आश्वासन दिया की आपकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाते हैं इस मौके पर निवासी अविनाश सिंह देवेंद्र सिंह विवेकानंद एवं आलोक कश्यप मौजूद रहे।






