पुनर्वास की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को लिखा पत्र

EROS TIMES: अमर कॉलोनी /नजफगढ़। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि दिल्ली शहर में विकास के नाम पर आए दिन डीडीए द्वारा गरीब लोगों के मकानों एवं झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है।  डीडीए द्वारा 2019 में अमर कॉलोनी नजफगढ़ में मकानों को यह कहकर तोड़ दिया गया कि यहां से रोड निकाला जाना है। कॉलोनी के सभी नागरिकों ने अपने मकानों को बचाने के लिए वहां के वर्तमान सांसद प्रवेश वर्मा जी से मुलाकात की और उन्हें पूरी बात बताई। जाट बाहुल्य आबादी होने के कारण प्रवेश वर्मा जी के द्वारा इन्हें किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं दी गई। साथ ही आसपास में बने अवैध तौर पर कारखानों एवं गोदाम कंपनियों को बचाने के लिए प्रवेश वर्मा ने रोड को दूसरी ओर से घुमाया जिससे कि इन सभी लोगों के मकान डीडीए द्वारा तोड़ दिए गए।लोकल प्रशासन डीडीए एवं राजनीतिक लोगों से धोखा खाए हुए सभी लोग अब महामहिम राष्ट्रपति की शरण में अपनी बात रखने जा रहे हैं।

दिनांक 16 अप्रैल 2023 को भारतीय गौरव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौर  एवं जितेंद्र अत्री राष्ट्रीय महासचिव इन सभी लोगों से मिलने पहुंचे  और इन सभी लोगों से महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम पत्र लिखवाए।  भारतीय गौरव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौर का कहना है कि जब 2008 में यह पूरी जमीन डीडीए ने अपने कब्जे में ले ली थी तो तब से लेकर 2019  तक यहां पर किसके कहने पर जमीनों को बेचा जाता रहा।  यहां यह बात साफ साफ नजर आ जाती है कि यहां के भू माफियाओं ने  लोकल प्रशासन एवं शासन के अधिकारियों को रिश्वत खिलाकर यहां के लोगों को धोखा देकर जमीनों को बेचा।  कन्हैयालाल राठौर का कहना है कि वह इनकी लड़ाई को अंतिम छोर तक लेकर जाएंगे और इन्हें इनके आवास का अधिकार दिला कर रहे।  भारतीय गौरव संघ जल्द ही पुनर्वास की मांग को लेकर एक जन आंदोलन प्रारंभ करें।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन