रीना गुप्ता रेल मंत्रालय भारत सरकार में सदस्य नियुक्त

सहारनपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) परिवार से ताल्लुक रखने वाली शारदा नगर निवासी श्रीमति रीना गुप्ता को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने विशेष कोटे से उत्तर रेलवे की जोनल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेड.आर.यू.सी.सी) का सदस्य बनाया है, रेलवे ने रीना गुप्ता को दो साल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

Eros Times: उत्तर रेलवे, बड़ौदा हाउस‌, दिल्ली के उप महाप्रबंधक रोमेन रावत के पत्र में इस नियुक्ति का आदेश जारी हुआ है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति उच्च स्तर की एक ऐसी समिति है जो रेल यात्रियों की आवश्यकताओं के मद्देनज़र सेवाओं में सुधार के लिए रेल मंत्रालय को परामर्श देती है। श्रीमति रीना गुप्ता समाज सेवा के क्षेत्र के लिए काफी वर्षों से उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। सहारनपुर में राष्ट्र सेविका समिति और सेवा भारती सहित कई स्वयंसेवी संगठनों से जुड़ी हुई रीना गुप्ता रेलवे में सुधारात्मक बदलावों के लिए भी लगातार कार्य कर रही हैं। नियुक्ति संबंधी आदेश जारी होने के बाद रीना गुप्ता ने केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने अनुभवों के आधार पर वह इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए क्षेत्रीय विकास और रेलवे से जुड़ी हर जनसमस्या व सुझावों को उचित स्तर पर अपने माध्यम से रखेंगी।

उत्तर रेलवे जोन भारतीय रेलवे का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और सहारनपुर इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि उनका भरसक प्रयास रहेगा कि रेलवे संबंधित जनसमस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान हो। इस नियुक्ति पर रेलवे विभाग कर्मचारियों के साथ ही राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने रीना गुप्ता को बधाई दी है।

रेलवे के पूर्व जीएम प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्व डीसीएम हरिराम आर्या, पूर्व रेलवे विजिलेंस अधिकारी वी के पांडे, रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र रत्न, एनआरयूसीसी सदस्य श्रीकृष्ण गौतम, जेडआरयूसीसी सदस्य देबू लाल शाह, डीआरयूसीसी सदस्य मीनू जैन और राष्ट्र सेविका समिति की सरिता भाटिया समेत सहारनपुर में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों से जुड़े लोगों ने रीना गुप्ता की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।

रीना गुप्ता ने कहा है कि वह शीघ्र ही जोनल रेलवे के अंतर्गत उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्टेशनों का दौरा प्रारंभ करेंगी और निरीक्षण में पाई गई कमियों से रेल प्रशासन को अवगत कराएंगी।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला