रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान जारी, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लोगों को किया जागरूक

बारहखंभा चौराहे पर चले अभियान के दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वाहन चालकों को रेड लाइट पर गाड़ी बंद रखने के बताए फायदे

रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान में दिल्ली के लोगों की भागीदारी बढ़ रही है

30 अक्टूबर को चन्दगी राम अखाड़ा रेड लाइट  पर रेड लाइट ऑन- गाड़ी ऑफ अभियान चलाया जाएगा

रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

पंजाब की तरह अगर एनसीआर के सभी राज्यों में पराली जलने की घटनाओं में कमी आ जय तो दिल्ली में इसका सकारात्मक असर पड़ेगा

Eros Times: दिल्ली के अंदर वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए  ‘रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ” अभियान  के तहत शनिवार को बारहखमभा चौराहे पर लोगों को जागरूकता किया गया। आईटीओ चौराहे से अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान का आज दूसरा दिन है। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वाहन चालकों को रेड लाइट पर गाड़ी बंद रखने के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि वाहन प्रदूषण को लेकर दिल्ली के लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। 30 अक्टूबर को चन्दगी राम अखाड़ा रेड लाइट  पर “रेड लाईट ऑन, गाड़ी ऑफ”अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में पराली जलने की घटना में कमी आयी है। पंजाब की तरह अगर एनसीआर के सभी राज्यों में पराली जलने की घटनाओं में कमी आ जाए तो दिल्ली में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

बाराहखंभा चौराहे पर वाहन चालकों को जागरूक करने के दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में जो प्रदूषण बढ़ता है उसमें बायोमास वर्निग और डस्ट से होने वाले प्रदूषण के साथ-साथ वाहनो से होने वाले प्रदूषण का भी योगदान होता है। इसी को देखते हुए  “’रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ” कैंपेन शुरू किया गया है। दिल्ली सरकार ने  प्रदूषण के विरूद्ध ग्रीन वॉर रूम शुरू किया है। साथ ही एंटी डस्ट कैम्पेन चला रखा है, जिसमें लोगों को धूल से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वाहन प्रदूषण को कम  करने के लिए अब ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ ” कैम्पेन की जा रही है। रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को शाम 5:00 बजे सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया जाएगा। जिसमें लोगों से अपील की जाएगी कि वह भी इस ट्रेंड के माध्यम से अपना योगदान दें और लोगों को रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ कैंपेन में जुड़ने  के लिए प्रेरित करें ।

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पैट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान को सफलता पूर्वक लोग पालन करते हैं, तो दिल्ली के अंदर 15 से  20 फीसदी तक वाहन प्रदूषण को कम किया जा सकता है।  हमारा यह पूरा अभियान इसी बात को लेकर है कि हम रेडलाईट पर अपने इंजन को बंद करना अपनी आदत में ले आएं। गोपाल राय ने  आगे बताया कि 30 अक्टूबर को चंदगी राम अखाड़ा चौराहे  पर “रेड लाईट ऑन, गाड़ी ऑफ” अभियान चलाया जाएगा। 2 नवंबर को को सभी 70  विधान सभा में “रेड लाईट ऑन, गाड़ी ऑफ” अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि  3 नवंबर को 2000 इको क्लब के माध्यम से  “रेड लाईट ऑन, गाड़ी ऑफ” अभियान  को लेकर स्कूलों में  बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस अभियान में पर्यावरण मित्र ,आर. डब्लू.ए., इको क्लब और पर्यावरण से संबंधित लोगों को भी जोड़ा गया है। यह अभियान दिल्ली के नागरिकों का है।  गोपाल राय ने बताया कि पंजाब में पराली जलने की घटना में कमी आयी है. अगर आस पास के राज्यों में भी  पराली जलने की घटना में कमी  आती है तो इसका दिल्ली के पर्यावरण पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला