रणजी ट्राफी में चावला और सिद्धार्थ ने गुजरात को दिलाई जीत

वलसाड़। लेफ्ट आर्म स्पिनर सिद्धार्थ देसाई (46 रन पर पांच विकेट) ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दूसरी बार पारी में पांच विकेट की उपलब्धि हासिल करने और उनके साथ पीयूष चावला(44 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी ने गुजरात को हरियाणा के खिलाफ यहां रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच के चौथे और आखिरी दिन शनिवार को 238 रन से शानदार जीत दिला दी। गुजरात ने इसी के साथ रणजी ट्राफी के तीसरे चरण में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है। उसे इस जीत से छह अंक प्राप्त हुये। गुजरात ग्रुप बी में जहां 19 अंकों के साथ शीर्ष पर है तो वहीं हरियाणा तीनों मैच हारकर आखिरी स्थान पर है।Image result for स्पिनर सिद्धार्थ देसाई

गुजरात को हरियाणा के खिलाफ अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिये सुबह मात्र 10 ओवरों की जरूरत पड़ी और हरियाणा कल के सात विकेट पर 94 रन के अपने स्कोर में 28 रन ही जोड़ सका। हरियाणा की पूरी टीम दूसरी पारी में 361 के लक्ष्य के सामने 44.3 ओवर में 122 रन पर ढेर हो गयी।Image result for स्पिनर सिद्धार्थ देसाई

17 साल के स्पिनर देसाई ने अपने दूसरे ही प्रथम श्रेणी मैच में हरियाणा के दूसरी पारी में पांच विकेट की उपलब्धि दर्ज की और मैच में कुल आठ विकेट निकाले। वह मैन ऑफ द मैच बने। अनुभवी चावला ने 23वीं बार पारी में पांच विकेट लिये और मैच में कुल नौ विकेट निकाले। देसाई ने सुबह हरियाणा के हर्षल पटेल (19) को सबसे पहले आउट किया। संजय पहल ने टीम के लिये सर्वाधिक 41 रन बनाये। चावला ने आशीष हुड्डा (चार)को हरियाणा के आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट कर जीत सुनिश्चित की।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 18 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 63 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 19 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 38 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 28 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग