महिला सशक्तिकरण का संदेश दे गया रंग साड़ी महोत्सव

Eros Times: नोएडा शहर एक अनूठे आयोजन “रंग साड़ी” महोत्सव का साक्षी बना, क्लब 26, सेक्टर 26, नोएडा में आयोजित “रंग साड़ी उत्सव” का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण पर पर जोर देना और महिला उद्यमियों को कार्यस्थल पर भी साड़ी पहनने के लिए प्रेरित करने व उनके द्वारा संचालित व्यापार को आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिला उद्यमियों ने भाग लिया।इस महोत्सव में उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियां भी देखने को मिली । साथ ही साड़ी में रैंप वॉक करने वाली महिलाओं की क्राउन पहना कर सम्मानित भी किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. निधि बंसल (फाउंडर “रंग साड़ी” ) , दिपाली जैन (बेटियां फाउंडेशन) एवं अदिति बंसल(फाउंडर, स्टूडियो वोवेन वॉल्स) के संयोजन में आयोजित किया गया था । उत्सव का आरंभ प्रीति शर्मा द्वारा गणेश वंदना से हुआ, संगीता दत्ता का मंच संचालन भव्य रहा। आरसी बंसल ने उत्सव के आयोजन की पूरी बागडोर अपने हाथ में ली और मजबूती से निभाया। कार्यक्रम के माध्यम से महिला उद्यमियों के द्वारा चलाए जा रहे स्टार्टअप्स का आगाज हुआ । इस कार्यक्रम में गिफ्टिंग पार्टनर्स ने अपने द्वारा बनाए गए उत्पाद सभी अतिथियों को भेंट किए। गिफ्टिंग पार्टनर्स के तौर पर ओजे ऑर्गेनिक्स सैन्फे, ओरिफ्लेम, हैल्थ बेकर्स, तामी, स्टूडियो वोवेन वॉल्स, स्पाइसी शूगर, रंगली रंगलियट,मानसून सैलून, वैन्टेज आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया ।

कार्यक्रम के दौरान “महिला उद्यमिता एवं वित्तीय साक्षरता” विषय पर सारिका जैन, अन्जू जैन, डॉ संगीता तनेजा, कंचन मित्तल, संगीता वार्षणे आदि के द्वारा सारगर्भित परिचर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ निधि बंसल ने “बेटियां फाउंडेशन” के नोएडा डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर का पदभार ग्रहण किया। साथ ही डॉ निधि बंसल को ओ.जे. आर्गेनिक्स का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया।

ओजे ऑर्गेनिक्स की निदेशक मीना ने बताया कि रंग साड़ी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर बेहद खुशी हो रही है इस कार्यक्रम की सफलता के लिए निधि बंसल को साधुवाद जिन्होंने इतने शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। हमने इस कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों के लिए एक छोटा सा उपहार भेंट किया है।

इस अवसर पर शिल्पी बहादुर, मोनिका मल्होत्रा, तन्वी चावला, अम्बिका खेत्रपाल, विभा जैन सभी को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। लोक उत्थान कल्ब के फाउंडर आर पी हंस ने सभी साड़ी वाकर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं नोएडा के इनर व्हील कल्ब ने सभी वाकर्स को क्राउन पहना सम्मानित किया। इस विशिष्ट व अनूठे कार्यक्रम में देश की शिक्षा, सनातन, संस्कृति, सभ्यता, स्नेह, सम्मान एवं स्वाभिमान का अद्भुत समागम देखने को मिला ।

उल्लेखनीय है कि  ‘रंग साड़ी’ डॉ निधि बंसल द्वारा संचालित एक ऐसा मिशन है जिसके तहत भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने और बनाए रखने के लिए महिला उद्यमियों एवं घरेलू महिलाओं को साड़ी पहनने के लिए प्रेरित किया जाता है। डॉ. निधि बंसल बेहतरीन कवयित्री एवं लेखिका होने के साथ साथ सामाजिक मंचों का संचालन भी करती हैं। “रंग साड़ी” मिशन की कल्पना व शुरुआत डॉ निधि द्वारा की गई है।  इसके अलावा एक टॉक शो लेट उर्जा टॉक्स भी डॉ निधि बंसल के द्वारा ही संचालित किया है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 9 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया