श्रीराम मित्र मंडल द्वारा 7 अक्टूबर से सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में शुरू होगी रामलीला

Eros Times:नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल द्वारा रामलीला मैदान सी-ब्लॉक, सेक्टर 62, नोएडा में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने श्रीराम लीला मंचन व दशहरा उत्सव के आयोजन की पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि 7 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ 10 दिवसीय श्रीराम लीला मंचन का शुभारंभ होगा। श्रीराम मित्र मंडल द्वारा 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक श्रीराम लीला मंचन व श्रीराम लीला महोत्सव का आयोजन करेगी। प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीरामलीला का मंचन होगा। 10 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकलेगी। 10 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभा यात्रा अपराह्न 2 बजे सेक्टर 20 हनुमान मंदिर से शुरू होगी और डीएम चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज, सेक्टर -9, हरौला, सेक्टर-10, सेक्टर – 11, सेक्टर 12,22,56 तिराहा, सेक्टर- 55, सेक्टर -57, खोड़ा कॉलोनी होते हुए रामलीला स्थल पहुंचेगी। 15 अक्टूबर को सायं 5 बजे श्रीराम रावण युद्ध, रावण अंत व दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर 70 फुट के रावण, 65 फुट के कुम्भकर्ण ओर 60 फुट के मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। 16 अक्टूबर को श्रीराम – भरत मिलाप व श्रीराम राज्याभिषेक के साथ ही 10 दिवसीय श्रीरामलीला मंचन का समापन हो जायेगा। इस अवसर पर डांडिया उत्सव व बृज के फूलों की वर्षा होगी। श्रीराम लीला मंचन श्री जी कला मंच ग्रेटर नोएडा द्वारा निर्देशक संदीप अरोड़ा के सानिध्य में किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि श्रीरामलीला मंचन हेतु भव्य मंच सजाया जा रहा है। महोत्सव में मेले की व्यवस्था भी जिसमे तरह तरह के झूलों की व्यवस्था भी है ताकि मंचन देखने वाले दर्शक अपने परिवार के साथ मनोरंजन भी कर सकें। दर्शकों के खाने -पीने के लिये चाट, पकोड़ी,मिठाइयों व भोजन के स्टाल की व्यवस्था भी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस के साथ ही प्राइवेट सुरक्षाकर्मी व समिति के स्वयंसेवक भी होंगे। साथ ही लगभग दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ने बताया कि महोत्सव में कोविड प्रोटोकाल का पूर्ण रूप से पालन किया जायेगा। सभी दर्शकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जायेगा और व्यवस्था में लगे लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, सतनारायण गोयल, चौधरी रविन्द्र सिंह, तरुणराज, एस एम गुप्ता, पवन गोयल, आत्माराम अग्रवाल, मुकेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, शांतनु मित्तल, मनीष गुप्ता, चन्द्रप्रकाश गौड़, गौरव मेहरोत्रा, मनीष गोयल, अजीत चाहर, आर के उप्रेती, मुकेश गर्ग, गौरव गोयल, ललित कंसल, सुधीर पोरवाल, बजरंगलाल गुप्ता, मनोज सिंघल, सज्जन मित्तल,सुरेंद्र सिंघल, बल्ली जैन, दीपक अग्रवाल, राजकुमार बंसल, गौरव चौधरी, संतोष त्रिपाठी, प्रवीण गोयल, अर्जुन अरोड़ा, गौरव गोयल, रोहताश गोयल सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।

  • Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    नई दिल्ली। इंडियन एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का 11वां संस्करण 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया