Eros Times: नोएडा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाई-बहन के अटूट रिश्ते के पर्व रक्षा बंधन के अवसर पर 29 अगस्त को जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था के सदस्यों ने स्तिथ हमारा कर्तव्य संस्था द्वारा निशुल्क संचालित शिक्षा केंद्र में बच्चो व सै. 39 महिला थाना पहुंचकर महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवा कर रक्षाबंधन पर्व मनाया।इस मौके पर संस्था के सदस्य अनमोल सहगल ने बताया कि जहां हमारे पुलिसकर्मी बहने अपने परिवारों को छोड़कर हमारी रक्षा के लिए सेवा में तैनात रहती हैं और रक्षा बंधन पर्व पर अपने भाइयों तक नही पहुँच पाती है

ऐसे में हमारी संस्था के सदस्य प्रत्येक वर्ष महिला पुलिसकर्मीयो व जरूरतमंद बच्चो से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा का बचन देते हुए उनकी इस कमी को पूरी करते है और हर्षोल्लास के साथ रक्षा-बंधन पर्व मनाते हैं वन्हीं मुस्लिम महिलाओं ने भी सदस्यो को राखी बांधी।संस्था के अध्यक्ष दिपांशु शर्मा ने बताया कि हमें भी अपनी बहनों की सुरक्षा व सेवा के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़ा रहना चाहिए एव जितना सम्मान है अपनी बहन बेटी का करते हैं उतना ही सम्मान देश की प्रत्येक बहन बेटी को देना चाहिए।इस मौके पर-: अनमोल सहगल, दीपांशु शर्मा, दिनेश पांडेय,निशु मिश्रा, नरेश पण्डित, तुषार गुप्ता, आर्यन शुक्ला, हैप्पी पंडित, गौरव मेहरा आदि उपस्थित रहे।






