प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था पूर्व प्रेमी की हत्या हुआ खुलासा

Eros Times: गाजीपुर स्वाट/सर्विलांस व थाना नंदगंज पुलिस की टीम द्वारा दिनांक 28.08.2023 को ग्राम धामूपुर नंदगंज हाईवे के पास सनसनी हत्याकाण्ड का खुलासा, 01नफर अभियुक्त, 01 नफर अभियुक्ता, मय आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन (स्कार्पियो) बरामद । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के बिच सोमवार को थाना प्रभारी नंदगंज को सूचना मिली कि एक स्कार्पियो वाहन से उतरकर एक व्यक्ति व एक महिला मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर धामूपुर हाईवे के पास फेंककर भाग रहे हैं, की सूचना पर थानाध्यक्ष नंदगंज, स्वाट/सर्विलांस टीम को अवगत कराते हुए मौके पर आये, जहाँ पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था,

पुलिस ने तत्परता से खोजबीन किया तो हत्या में सम्मिलित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसकी निशादेही से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (लोहे की राड) व नशीला पेय पदार्थ भी बरामद किया, पूछताछ पर हत्या में सम्मिलित एक अभियुक्ता, जिसे मगंलवार को जंगीपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया पूछताछ पर दोनों ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं । अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि मृतक (मनीष कुमार यादव), जिससे मैं पहले से प्यार करती थी, अब उससे मेरा सम्बन्ध नहीं था । फिर भी मुझे ब्लैकमेल करता था, धमकी देता था । उसे रास्ते से हटाने के लिए हम लोग 02 दिन पहले से योजना बनाकर अभियुक्त राजेश के चार पहिया वाहन से बनारस से साथ लेकर मारने (हत्या) के लिए निकले, नशीला पदार्थ पिलाना चाहा, किन्तु वह नहीं पिया । अंत में नंदगंज हाईवे पर आकर हम दोनों ने मनीष की राड से मार-मार कर हत्या कर दी।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 9 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया