भाई बहन के अटूट प्रेम रक्षाबंधन की देश भर में दो दिन धूम रही विशेष अभियान के तहत 21000 लोगों को राखी बांधी गई

Eros Times: नई दिल्ली भाई बहन के अटूट प्रेम के त्यौहार रक्षाबंधन की देश भर में दो दिन धूम रही। इसी कड़ी में दिल्ली में एक विशेष अभियान के तहत 21000 लोगों को राखी बांधी गई। इनमें आम जनता के साथ साथ कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों सहित पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। दरअसल महिला प्रचंड शक्ति एसोसिएशन द्वारा 19 अगस्त से रक्षाबंधन के प्रति विशेष अभियान चलाया गया। संगठन द्वारा 21000 भाइयों को राखी बांधने का संकल्प लिया गया और साथ ही उन भाइयों से यह वचन लिया गया कि जिस तरह से वह अपने घर की माता बहनों की सुरक्षा करते हैं इस तरह समाज में रहने वाली माता बहनों की सुरक्षा करेंगे। और अगर कोई बहन बेटी या माता किसी समस्या में होगी समाज के यह भाई उन बहनों की आवाज बनेंगे और उनको न्याय दिलाने में उनके साथ खड़े होंगे।

संगठन की फाउंडर डायरेक्टर रेनू चौहान ने बताया कि 21000 भाइयों का हमारा संकल्प लगभग पूर्ण हो गया ।  इस कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली के  बदरपुर इलाके से की गई थी और दिल्ली के विभिन्न जिलों से होते हुए इंडिया गेट पर इस कार्यक्रम का समापन किया गया।  इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के लगभग 2000 से ज्यादा पुलिस पदाधिकारी को बहनों ने राखी बांधकर उन्हें उनका संकल्प याद दिलाया।

इस अभियान में  एसोसिएशन की डायरेक्टर फाउंडर रेनू चौहान राष्ट्रीय सलाहकार इमरान राजा, अमित प्रकाश,पवन कौशिक , कनिका सिंह, सफिया अंसारी , लक्ष्मी, फरहीन हुसैन, खुशबू , जयश्री सिंह , सिमरन कौर , नाजिया परवीन, अंकिता पाल , महमुदा खातून ,  वन्दना , आरती , प्रिया, राखी कुमारी के साथ महिला प्रचंड शक्ति संगठन की पूरी टीम ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इंडिया गेट पर समापन के बाद 29 अगस्त को दिल्ली के जयपुर स्थित कार्यालय में सभी महिला प्रचंड शक्ति संगठन की टीम को रक्षाबंधन जागरूकता अभियान कार्य के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिमन्यु पांडे वरिष्ठ पत्रकार दैनिक भास्कर ने आकर टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग