राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव ने किया रामलीला मंचन का शुभारंभ

प्रत्येक व्यक्ति को अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए: सुरेंद्र सिंह नागर

Eros Times: नोएडा रविवार को सेक्टर 46 के रामलीला मैदान में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी नोएडा का शुभारंभ पूजा पाठ के बाद राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव भाजपा सुरेंद्र सिंह नागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नोएडा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे। रामलीला पूजन एवं शिवजी द्वारा माता पार्वती को राम कथा सुनने आदि लीला का मंचन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने रामलीला में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए।और हमेशा सच्चाई का साथ देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि महाराजा रावण भी कितना बल साली था, लेकिन वह जैसे ही गलत दिशा में चला उसका गलत परिणाम उसे भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि रविवार से दशहरा तक आयोजित की जाने वाली लीला का पूरा मंचन धर्म व अधर्म के बीच लड़ाई की शुरुआत से होता है।

इस अवसर पर भाजपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि दशहरा का पर्व हम सभी सीख देता है ,क्योंकि इसमें अच्छाई और बुराई के क्या परिणाम होते हैं यह दिखाया जाता है।उन्होंने कहा कि रामलीला को पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सकता है। इस अवसर पर श्री राम लखन धार्मिक लीला समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने अपने कमेटी के सदस्यों के साथ राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर एवं नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता को पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पंडित कृष्ण स्वामी ने गणेश पूजन एवं शिव जी द्वारा माता पार्वती को राम कथा सुनाना, नारद का आकाश में भ्रमण एवं हिमाचल की गुफा में बैठकर तय करना, साथ ही अप्सराओं एवं कामदेव का आना एवं नृत्य करना अंत में कामदेव का नारद मुनि के चरणों में गिरकर क्षमा मांगना, यह सब सुनने के लिए नारद जी का शिव जी के पास जाना, और शिव के द्वारा अन्य देवों से इस बात की चर्चा न करने का सुझाव रामलीला मंचन में किया गया।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विकास बंसल अध्यक्ष अग्रवाल मित्र मंडल, नरेश कुचछल अध्यक्ष व्यापारी प्रतिनिधि मंडल नोएडा, वी के राणा अध्यक्ष सैक्टर 46 आर डब्लू ए नोएडा, योगेंद्र शर्मा अध्यक्ष फोनरवा, डॉ मनोज अग्रवाल अध्यक्ष लायंस क्लब दिल्ली नोएडा के अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिरजा, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र मित्तल, संजय गोयल, आलोक गुप्ता ,गौरव कुमार, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल , कुलदीप गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, अनुज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अभिषेक जैन, पीयूष द्विवेदी, शरद कुमार सिंह, राजीव जैन, राहुल गुप्ता, तेजिंदर मलिक, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला