क्लब 26 का चुनाव में राजेंद्र भाटी पैनल ने ठोकी ताल, 8 अक्टूबर को होना है चुनाव

Eros Times: नोएडा को उत्तर प्रदेश की शो विंडो कहा जाता है, ऐसा माना जाता है कि नोएडा शहर हर प्रकार की सुख सुविधाओं से संपन्न शहर है। नोएडा में अन्य प्रकार की तमाम सुविधाओं के साथ खास मनोरंजन व सामूहिक खानपान के लिए अनेक क्लब भी हैं। नोएडा गोल्फ कोर्स से लेकर आर्मी, नेवी, क्लब 27 जैसे कई क्लब नोएडा में स्थापित है। 
क्लब 26 का चुनाव 8 अक्टूबर को होना तय हुआ है, एक तरफ आर. के . खोसला पैनल है तो वहीं दूसरी तरफ राजेंद्र भाटी पैनल ने अपनी ताल ठोक दी है।

जब हमारे संवाददाता ने राजेंद्र भाटी पैनल से बात की तो उन्होंने बताया कि क्लब में बहुत सारी गड़बड़िया चल रही है जैसे 2005 में जब आर के खोसला क्लब के अध्यक्ष बने उस समय क्लब में एक करोड चार लाख रुपए थे जबकि आज 2023 में केवल 52 लाख रुपए हैं। आर के खोसला इंटरनेशनल क्लब जैसी सुविधाओं की बात करते हैं, लेकिन क्लब में केवल नाम मात्र की सुविधाएं हैं। क्लब में बाहरी लोगों को सदस्य बनाकर 1800 तक की संख्या पार कर रहे हैं, क्या वो 1800  सदस्यों को सुविधा दे सकते हैं।

हमारी मांग है कि वन मैन शो बंद होना चाहिए और पिछले 18 वर्षों के एकाधिकार को तोड़े जाने की जरूरत है और क्लब प्रबंधन समिति के कामकाज में पारदर्शिता लाई जानी चाहिए। बैठक का विवरण क्लब की वेबसाइट पर डाला जाए और पूंजीगत व्यय के लिए मानक, संचालन प्रक्रिया सार्वजनिक की जय। समिति द्वारा अनुमोदित बजट को क्लब की वेबसाइट पर डाला जाएगा। निवासी सदस्यों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष वातावरण प्रदान किया जाए।किसी भी सदस्य की शिकायत या तो वेबसाइट पर पोस्ट की जा सकती हो या एम.सी. के किसी भी सदस्य को व्यक्तिगत रूप से सूचित की जा सकती हो। फोन या व्हाट्सएप पर तुरंत शिकायत समिति द्वारा मामला उठाया जाए और समाधान किया जाए।
अध्यक्ष एवं सचिव का कार्यकाल अधिकतम दो कार्यकाल का करने का प्रस्ताव पारित किया जाए।
मासिक सदस्यता कम करें क्योंकि सदस्यों की संख्या बहुत अधिक है और अधिकांश सदस्य शायद ही कभी क्लब की सेवाओं का उपयोग करते हो इसलिए यह उन पर बोझ है।अगर हमें मौका मिला तो हम इन सभी बिंदुओं पर काम करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला