एमिटी विश्वविद्यालय में धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के ग्रुप चेयरमैन आर अग्रवाल को डाक्टरेट मानद उपाधि से किया सम्मानित

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय में चल रहे बृहद दीक्षांत समारोह के अंर्तगत आज धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के ग्रुप चेयरमैन आर अग्रवाल का डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और एमिटी विश्वविद्यालय के हैल्थ एंड एलाइड सांइस डोमेन के डीन डा बी सी दास द्वारा अग्रवाल को डाक्टरेट उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान एमिटी विश्वविद्यालय के लगभग 600 छात्रों को भी डिग्री प्रदान की गई।

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के ग्रुप चेयरमैन आर अग्रवाल ने एमिटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सम्मान को प्राप्त करके स्वंय गौरवांवित महसूस कर रहा है। एमिटी के संस्थापक अध्यक्ष डा चौहान ने सभी वर्तमान और पूर्व छात्रों, शिक्षकों को परिवार का सदस्य बताया है और आज मैं भी आपके इस परिवार का हिस्सा बन गया हूँ। आदिकाल से ही हमारे ग्रंथो और दोहो में गुरू की महिमा की व्याख्या की गई है जिसमें ईश्वर से पूर्व गुरू के चरणों को छूने के लिए प्रेरित किया गया है इसलिए सदैव अपने गुरूजनों और अभिभावकों का आदर करें। अग्रवाल ने छात्रों से कहा कि केवल आने वाले दशक ही नही बल्कि आने वाली सदी भारत की हैं क्योकी इस परिवर्तन के समय में हमारे पास युवाओं की बड़ी संख्या है। उन्होनें कहा कि आप अपने लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कड़ी मेहनत करें और एक दिन भारत विश्व के अग्रणी पायदान पर होगा। जिस तरह भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है शीघ्र ही भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।

एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि हमें भी डा अग्रवाल को सम्मानित कर बेहद प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है, कृषि क्षेत्र हमारे देश की रीढ़ है और डा अग्रवाल कृषि के क्षेत्र में अपने अग्रणी कार्यो के माध्यम से लोगों को प्रेरित कर रहे है। डा शुक्ला ने कहा कि हम छात्रों को केवल शोध व नवचार के लिए ही नही बल्कि अपना उद्योग व स्टार्टअप प्रारंभ करने के लिए भी प्रेरित करते है। हम छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित आज पांचवे दिन के दीक्षांत समारोह में एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ हैल्थ एंड एलाइड सांइसेस के 136, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ पब्लिक हैल्थ एंड हॉस्पीटल एडमिनिस्ट्रेशन के 50, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी के 105, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के 09, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ न्यूरोसाइकोलॉजी एंड न्यूरोसांइसेस के 22, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्टस सांइसेस के 106, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ एजुकेशन के 118, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ बिहेवियरल हैल्थ एंड एलाइड साइंसेस के 51 छात्रों को डिग्रीयां प्रदान की गई।

इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के हैल्थ एंड एलाइड सांइस डोमेन के डिप्टी डीन डा तनवीर नावेद, एमिटी फूड एंड एग्रीकल्चर फांउडेशन की महानिदेशक डा नूतन कौशिक और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ रिहेबिलिटेशन संाइसेस के मार्गदर्शक डा एस के श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला