विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

Eros Times: नई दिल्ली – विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग रविवार को संपन्न हुआ। शिशु सरस्वती बाल विद्यालय, झिलमिल कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के कोने-कोने से शिक्षार्थीयों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह चार दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग 18 मई सायं 4 बजे से प्रारंभ हो कर 21 मई को संपन्न हुआ। प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बौद्धिक सत्र के साथ शारीरिक सत्र भी रहे। शिक्षार्थीयों ने प्रातः स्मरण, योग, शाखा, कृति सत्र, प्रश्नोत्तरी और सत्संग में भी भाग लिया।

इस वर्ग का उद्घाटन सत्र क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर एवं क्षेत्रीय संयोजिका वीना दीदी के द्वारा हुआ। वीना दीदी पूरे समय वर्ग में रही। समापन सत्र में अखिल भारतीय मातृशक्ति संयोजिका मीनाक्षी ताई, केंद्रीय मातृशक्ति टोली सदस्य मालती दीदी, क्षेत्रीय संयोजिका वीना दीदी सहित दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना एवं प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता भी उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय मातृशक्ति संयोजिका मीनाक्षी ताई ने अपने उद्बोधन में कहा यह देश सीता और सावित्री का देश है यह देश भगवान विष्णु की अर्धांगिनी मां लक्ष्मी का देश है यह भारत वर्ष ऋषि-मुनियों क्रांति वीरांगनाओं का देश है। हमारा देश हमारे लिए देश रेत का मैदान या जमीन का टुकड़ा नहीं अपितु मां है, भारत मां है। इसकी गोद में हम खेले हैं और इसका आंचल हमें छाव देता है यह देश आज फिर मां जीजाबाई जैसी महाशक्ति की तरह दिख रहा है जो शिवा को शिवा जी बनाकर हिंदू राष्ट्र की संकल्पना को पूर्ण कर सके आज देश आतंकियों शत्रुओं से गिरा हुआ है एक तरफ आसुरी शक्ति देश में क्षेत्रवाद और जातिवाद का जहर घोल रही है दूसरी तरफ मातृशक्ति जैसे संगठन है जो राष्ट्र के नागरिकों में सेवा सुरक्षा और संस्कार की भावना पुष्टि करने का अनावरण कार्य कर रही है।

मातृशक्ति प्रांत संयोजिका सुनीता शुक्ला ने बताया कि इस वर्ग में बहनों को दंड, जूडो कराटे आदि आत्मरक्षा के कार्यक्रमों के साथ लव जिहाद पर नाटिका एवं आपात स्थिति में कैसे कार्य करना इस पर मॉक ड्रिल भी की गई जिसमे बहनों ने घर में घुस आए आतंकियों को पकड़ा।

इस प्रशिक्षण वर्ग में दिल्ली प्रांत के अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना, प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता प्रांत सह मंत्री नंदकिशोर शर्मा वर्ग पालक एवं प्रांत सहमंत्री अशोक गुप्ता प्रांत सह संयोजिका पूनम बब्बर दुर्गावाहिनी संयोजिका अरुणा राठौर प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख राम निवास अत्रि तथा पूर्वी विभाग मंत्री विजयकांत सहित अन्य कार्यकर्ता भी व्यवस्था में रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला