रेडियो सलाम नमस्ते में विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Eros Times: नोएडा आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नोएडा प्राधिकरण एवं सलाम नमस्ते के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान नोएडा प्राधिकरण द्वारा अधिकृत गाइडेड फॉर्च्यून समिति के सदस्य हुस्ना परवीन, परवीन कुमार, पवन कुमार चौहान एवं मन्नत के साथ आईएमएस नोएडा के छात्रों ने युवा कौशल दिवस मनाया।

संस्थान द्वारा कार्यक्रम के दौरान आईएमएस नोएडा की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने कहा कि युवाओं को कुशल बनाने एवं एवं उनके कार्य क्षमता में विकास के लिए कौशल विकास जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व युवा कौशल दिवस का थीम परिवर्तनकारी भविष्य के लिए शिक्षक, प्रशिक्षक एवं युवाओं को कुशल बनाना है। हमारा उद्देश्य शिक्षक, प्रशिक्षक एवं अन्य सभी युवाओं को अपने समुदाय एवं समाज में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए कौशल प्रदान करना है।

वहीं कार्यक्रम के दौरान हुस्ना परवीन ने कहा कि कौशल विकास के प्रति जागरूकता वर्तमान समय की जरूरत है। भारत युवा प्रधान देश है, जहां कौशल विकास के माध्यम से हम अपने हुनर का विकास कर सकते हैं। सिर्फ नौकरी से युवाओं की सफलता या विफलता का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता वरन आज के युवा अपने हुनर से नौकरी लेने वाला नहीं अपितु देने वाले बनकर भी बदलते भारत में अपनी पहचान बना सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान