सिटिजन चार्टर पोर्टल पर समयानुसार नहीं हो रहा समस्याओं का समाधान: पी. एस. जैन

EROS TIMES: नोएडा। सामाजिक संस्था कनफिडिरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेन्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (कोनरवा ) की नोएडा चैप्टर ने नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी को पत्र लिखकर सिटिजन चार्टर पोर्टल पर दिए गए प्रार्थना-पत्रों का समयानुसार समाधान न होने पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे सीईओ के निर्देशों की अवहेलना करार दिया है। सीईओ को लिखे पत्र में कोनरवा अध्यक्ष पी. एस. जैन और कनवेनर ब्रि. अशोक हाक ने कहा है कि नोएडा उत्तर प्रदेश का एक आर्दश शहर है। नोएडा प्राधिकरण के द्वारा सिटिजन चार्टर पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है जहां पर कोई भी नागरिक प्राधिकरण के 15 विभागों कि 221 सेवाओं के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकता है। जिसके के लिए निर्धारित समय सीमा भी पोर्टल पर दी गई है। जिसमें समय काम के अनुसार अलग-अलग है। पत्र के माध्यम से

सीईओ को अवगत कराते हुए कहा है कि नागरिकों, संस्थानों, ओद्योगिक ईकाईयों द्वारा प्रतिदिन सिटिजन चार्टर पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दिये जाते है । परन्तु उनके निस्तारण के लिए निर्धारित समय से अधिक होने पर भी कोई जवाब नोएडा प्राधिकरण के द्वारा नहीं दिया जाता है। जनता को अपनी समस्याओं के समाधान में कई- कई महिनों का समय लग जाता है।

आवेदक विवश होकर प्राधिकरण के चक्कर लगाते रहते है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में संस्था का सुझाव है कि संबंधित विभाग के अधिकारी की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही निर्धारित समय में की जाए तथा सभी आवेदनों की मानिटीरिगं भी करनी चाहिए इसके लिए प्रत्येक 15 दिन में इस प्रकार का चार्ट सभी विभागों से लिया जाए। जिससे यह भी ज्ञात हो सकेगा कि किसी विभाग में किस प्रकार के कितने प्रार्थना पत्र लम्बित है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां