प्रो कबड्डी लीग: यूपी योद्धाज बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ पूरी ताकत झोंकने उतरेंगे

Eros Times: पुणे: प्रो कबड्डी लीग में प्रतिस्पर्धा करने वाली जीएमआर समूह फ्रेंचाइजी यूपी योद्धाज कल पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 29वें मैच में टेबल टॉपर्स बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ पूरी ताकत के साथ उतरेगी। योद्धाज बेंगलुरु में बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ अपना पिछला मैच करीबी मुकाबले में 38-36 से हार गए थे। वर्तमान में 12 अंकों और 40 स्कोर अंतर के साथ तालिका में छठे स्थान पर हैं।

दूसरी ओर टेबल टॉपर्स बंगाल वॉरियर्स को शनिवार को मेजबान पुणेरी पलटन (49-19) से सीज़न की पहली हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पांच मैचों में 18 अंकों और शून्य स्कोर अंतर के साथ तालिका में ये टीम शीर्ष पर काबिज है। यूपी योद्धाज और बंगाल वॉरियर्स के बीच मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिजनी हाट स्टार पर 18 दिसंबर को भारतीय समयानुसर रात 8 बजे से  किया जाएगा।

सांख्यिकीय रूप से, प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में दोनों टीमों ने 12 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें प्रत्येक टीम ने चार बार जीत हासिल की है और अन्य चार मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए हैं।

मैच से पहले यूपी योद्धा के मुख्य कोच जसवीर सिंह ने कहा, “हालांकि हम अपने अभी तक के प्रदर्शन पर गर्व करते हैं। हमारा पूरा ध्यान अपनी कमजोरियों को पहचानने और उन्हें सुधारने पर है। हम अपने गेमप्ले को सुधारने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। यह सुनिश्चित करते हुए कि हमारे प्रशंसकों और प्रबंधन दोनों को हमारी उपलब्धियों से खुशी मिले। हमारी प्रतिबद्धता न केवल परिणाम देने की है। बल्कि यूपी योद्धाज से जुड़े सभी लोगों के लिए खुशी का पल दिलाने पर भी होगी”।

स्टार रेडर सुरेंदर गिल अच्छे फॉर्म में हैं। अपनी टीम के लिए वो ताबड़तोड़ परिणांम दे रहे हैं। उनके पास 33 सफल रेड और 42 रेड प्वाइंट हैं। उनका लक्ष्य डुबकी किंग प्रदीप नरवाल के सक्षम समर्थन से इस गति को बनाए रखने पर है, जिनके पास चार मैचों में 33 रेड अंक हैं।

योद्धाओं की मजबूत रक्षा इकाई ने भी मैट पर अपनी असली ताकत का प्रदर्शन किया है। अपने पक्ष के लिए बाएं कोने की रक्षा करते हुए, सुमित ने 14 प्रत्येक सफल टैकल पॉइंट हासिल किए। पूर्व कप्तान नितेश कुमार और गुरदीप प्रतिद्वंद्वी रेडरों को उनके प्रयासों का फायदा उठाने से रोकने में सफल रहे हैं।

बंगाल वॉरियर्स के पास उनके खतरनाक कप्तान मनिंदर सिंह हैं। जो 45 रेड पॉइंट और 34 सफल रेड के साथ शीर्ष लय में हैं। सिंह को नितिन कुमार का भरपूर समर्थन प्राप्त है जिनके पास 26 पॉइंट हैं। साथ ही श्रीकांत यादव भी हैं जिनके 24 अंक हैं। डिफेंस भी अच्छी फॉर्म में है और राइट डिफेंडर शुभम शिंदे 18 टैकल पॉइंट्स के साथ लीग में सबसे आगे हैं। जिन्हें वैभव गार्जे और आदित्य शिंदे का भी समर्थन प्राप्त है। जो यूपी योद्धा के फॉर्म में रहने वाले रेडर्स से दूर रखने की कोशिश करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन