Eros Times: नोएडा एक्सस्टाफ वेलफेयर फोरम के सदस्यों ने आज मुख्य कार्यपालक अधिकारी से भेंट की। फोर्म की ओर से अध्यक्ष एनपी जायसवाल, महासचिव आर एन श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य गिरीश चुघ उपस्थित थे जिन्होंने मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय को फोरम की ओर से फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उनका स्वागत, अभिनंदन किया। फोर्म की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी को यह प्रार्थना की गई कि सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारियों को नियमित कर्मचारियों के समान कैशलेस चिकित्सा की सुविधा सभी अस्पतालों में स्वीकृत की जाए तथा सेवानिवृत कर्मचारी व अधिकारियों के लिए लगाई गई केवल पैनल के अस्पतालों में इलाज की शर्त को समाप्त किया जाए ताकि वृद्धावस्था में सेवानिवृत्ति लोग अपनी चिकित्सा आसपास के अस्पताल में करवा सकें ।मुख्य कार्यपालिका अधिकारी ने समस्याओं को बहुत विस्तार से सुना तथा इन पर शीघ्र निर्णय लेने के आश्वासन दिया।






