प्रेरणा शोध संस्थान न्यास ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए

प्रेरणा शोध संस्थान न्यास ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र/छात्राओं

को प्रमाण पत्र वितरित किए

EROS TIMES:    प्रेरणा शोध संस्थान न्यास द्वारा संचालित नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र से कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त
कर चुके छात्र/छात्राओं के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण
पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के के रूप में उत्तराखण्ड के बाल अधिकार संरक्षण
आयोग की अध्यक्ष डॉं. गीता खन्ना शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. गीता खन्ना ने
कहा कि शिक्षक सबको समान भाव से शिक्षा देते हैं। मां-बाप सभी बच्चों को समान रूप से भोजन कपड़ा
और शिक्षा प्रदान करते हैं। लेकिन कौन बच्चा किस दिशा में जाएगा, कौन समाज बनाने का काम करेगा?
कौन समाज को तोड़ने का काम करेगा? ये फैसला करती है प्रेरणा। इसलिए हमारे जीवन में कौन हमारे
प्रेरणा के स्रोत हैं, कौन बनेगा हमारे जीवन के रोल मॉडल, यह निर्णय करना अति महत्वपूर्ण हो जाता है।
इसलिए सही प्रेरणा का चयन कीजिए। रोल मॉडल का मतलब सिर्फ फिल्मी हीरो या हीरोइन नहीं है रोल
मॉडल का मतलब यह है कि जो देश और समाज के क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं और वास्तविक जीवन में
हम उनके जैसा बनना चाहते हैं। सही अर्थो में जब हम सोशल मीडिया या डिजिटल युग की बात करते
हैं तो युवाओं से मेरा अनुरोध है कि आप डिजिटल यंत्रो का इस्तेमाल करे तो यह ध्यान रखे कि डिजिटल
आपका सेवक रहे, स्वामी न बने, आप उसे कंट्रोल करें वह आपको कंट्रोल नहीं करे।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्ष और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान
की प्रदेश सह संयोजक श्रीमती मंजू सिंह जी ने प्रेरणा शोध न्यास द्वारा नि:शुल्क चलाए जा रहे
कम्प्यूटर प्रशिक्षण अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय कदम है। डिजिटल
प्रशिक्षण वर्तमान समय की मांग है। लेकिन उसका प्रयोग करते हुए इसमें खो नहीं जाएं, न ही अपनी
संस्कृति से बाहर जाए। कम्प्यूटर प्रशिक्षण का उपयोग जीवन में कुछ अच्छा करने के लिए करें। अपने
लक्ष्यों को प्राप्त करें। देश और समाज के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर प्रेरणा शोध-संस्थान न्यास की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति दादू और प्रेरणा कम्प्यूटर प्रशिक्षण
केन्द्र की निदेशक श्रीमती मोनिका चौहान भी मौजूद रहीं।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस