मोदी ने तेजी से काफी कुछ सीखा है: प्रणब

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: प्रणब मुखर्जी ने नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी की शुक्रवार को खुलकर तारीफ की। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में प्रणब ने कहा कि स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन से आए मोदी ने केंद्र में तेजी से चीजों को सीखा और नए रोल में खुद को बखूबी ही ढाला। प्रणब ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की तारीफ में भी कहा कि उनका काम करने का तरीका एकदम अलग था। वे अपने साथियों की फिक्र किया करते थे। 
मोदी राज्य से आए और केंद्र में महारत हासिल कर ली

– इंडिया टुडे के मुताबिक, प्रणब ने कहा, ”मोदी के काम करने का अपना तरीका है। हमें इसके लिए उन्हें क्रेडिट देना चाहिए कि उन्होंने किस तरह से चीजों को जल्दी सीखा है। चरण सिंह से लेकर चंद्रशेखर तक प्रधानमंत्रियों को काफी कम वक्त काम करने का मौका मिला। इन लोगों के पास पार्लियामेंट का अच्छा-खासा एक्सपीरियंस था। लेकिन एक शख्स सीधे स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन से आता है और यहां आकर केंद्र सरकार का हेड बन जाता है। इसके बाद वह दूसरे देशों से रिश्तों और एक्सटर्नल इकाेनॉमी में महारत हासिल करता है।”

– ”2008 की आर्थिक मंदी के बाद एक ताकतवर ऑर्गनाइजेशन जी-20 के रूप में उभरा। हर साल और कभी-कभी साल में दो बार जी-20 की समिट होती है। वह बड़े मसलों से निपटता है। किसी भी प्रधानमंत्री को इसकी इनडेप्थ नॉलेज हासिल करनी होती है। मोदी ने यह किया।”

– ”मोदी चीजों को बहुत अच्छी तरह ऑब्जर्व करते हैं। मुझे उनकी वह बात अच्छी लगी, जब उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए आपको बहुमत चाहिए होता है, लेकिन सरकार चलाने के सभी का मत चाहिए होता है।”

अपने साथियों की बेहद फिक्र करते थे अटलजी

– प्रणब ने कहा, ”अटलजी काफी असरदार पीएम थे। लेकिन वे पूरी तरह अलग अप्रोच रखते थे। मैं सिर्फ एक उदाहरण आपको दूंगा। मैं राज्यसभा में था। मैंने अचानक देखा कि प्रधानमंत्री मेरी सीट की तरफ आ रहे हैं। मैंने शर्मिंदगी महसूस की। मैंने कहा- अटलजी आपने मेरे पास आने की क्यों तकलीफ की। अाप किसी को मुझे बुलाने के लिए भेज देते।”

– ”अटलजी ने कहा कि कोई बात नहीं। हम दोस्त हैं। इसके बाद अटलजी ने मुझसे एक बात की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि जॉर्ज फर्नांडीज काफी मेहनती और काबिल मंत्री हैं। उनके लिए ज्यादा तल्ख न हों। उस वक्त जॉर्ज डिफेंस मिनिस्टर हुआ करते थे।”

– ”मैंने अटलजी से कहा कि मैं इस बात की तारीफ करता हूं। मैं इस बात के लिए आपको सलाम करता हूं कि आप अपने कलीग की कितनी फिक्र करते हैं। ये एक ऐसी घटना है जो बताती है कि वे किस तरह काम करते थे।”

– ”कुछ दिन पहले मेरे पास कुछ लोग आए और कहा कि कश्मीर का मसला सुलझना चाहिए। मैंने उनसे कहा कि मैं अथॉरिटी नहीं हूं। आप इस मसले को क्यों नहीं सुलझाते। जब आप अथॉरिटी से मिलें तो उन्हें बताएं कि अटलजी की सोच आपको सबक लेना चाहिए।”
2008 में मजबूत थी भारत की इकोनॉमी

– प्रणब ने कहा कि यूपीए-1 के पहले पांच में से चार साल के दौरान ग्रोथ रेट 8% से ज्यादा थी। इंडियन इकोनॉमी का बेस इतना मजबूत था कि उसने 2008 के इकोनॉमिक क्राइसिस को भी झेल लिया। मनमोहन सिंह ने मंत्रियों को काम करने की पूरी छूट दी थी।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग