सलाम नमस्ते में पोषण उत्सव 2025 का शुभारंभ

नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में स्वास्थ्य श्रृंखला सेहत सही लाभ कई के अंतर्गत पोषण उत्सव 2025 का आगाज हुआ। यह अभियान स्मार्ट एनजीओ के सहयोग से 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग (पोषण प्रकोष्ठ), गौतमबुद्ध नगर भी इस पहल से जुड़ा है।

स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि अभियान के दौरान युवाओं के साथ चर्चा सत्र, पब्लिक सर्विस विज्ञापन, प्रश्नोत्तरी, कविता-पाठ, कहानी-कथन, नाटिका और क्विज़ जैसे विविध कार्यक्रम होंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की थीम “पोषण भी, पढ़ाई भी” रखी गई है। इसमें मोटापा रोकथाम, एक पेड़ माँ के नाम, पोषण देखभाल में पुरुषों की भूमिका और बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा जैसे विषयों पर फोकस किया जाएगा।

आईएमएस नोएडा के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आज की आवश्यकता है। यह अभियान युवाओं और आम लोगों को पोषण व शिक्षा के महत्व से जोड़ने का प्रयास है।

महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि संतुलित पोषण और स्वास्थ्य के बिना राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं। बच्चों से लेकर युवाओं तक, हर व्यक्ति को सही आहार और शिक्षा के महत्व को समझना होगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि स्वस्थ भारत निर्माण के लिए परिवार और समुदाय स्तर पर पोषण को प्राथमिकता दें।

admin

Related Posts

वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • By admin
  • June 9, 2026
  • 22 views
वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

  • By admin
  • June 9, 2026
  • 8 views
ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

  • By admin
  • June 9, 2026
  • 8 views
वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

  • By admin
  • June 9, 2026
  • 7 views
जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

  • By admin
  • June 7, 2026
  • 13 views
भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

  • By admin
  • June 7, 2026
  • 13 views
अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित