परियोजना तरंगिनी के अंतर्गत पोषण मेले का किया गया समापन

EROS TIMES:  एशियन पेंट्स के सहयोग से उन्नयन समिति द्वारा संचालित परियोजना तरंगिनी के अंतर्गत कासना गांव ग्रेटर नोएडा, में  संचालित पोषण मेले का समापन किया गयाl पोषण मेले का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराना तथा उनमें आहार विविधता संबंधी आदतों को व्यवहार में लाना थाl इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ समाजसेवी विक्रम सेठी की उपस्थिति रहीl

पोषण मेले के समापन समारोह के अवसर पर प्रोग्राम लीडर श्रुति द्वारा परियोजना तरंगिनी के अंतर्गत किए गए कार्यों के विषय में संक्षिप्त कार्य विवरण प्रस्तुत किया गयाl पोषण मेले के अंतर्गत मायचा, लडपुरा, सालेमपुर और कासना गांव में कुल 186 गर्भवती महिलाओं एवं 334 धात्री माताओं को पोषण किट वितरित किया गयाl उन्नयन समिति से प्रोग्राम मैनेजर प्राची ने बीसीसी सेशन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वस्थ रहने के सुनहरे नियमों के विषय में विस्तार से जानकारी दीl मेले में डॉक्टर हर्षिता भाटी, डॉक्टर अंजली एवं नर्स पूजा, द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए गएl व्यंजन प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को पौष्टिक चीला, दलिया पुलाव, रागी का हलवा, हरे मूंग दाल लड्डू एवं बाजरे का नमकपारा बनाना सिखाया गयाl कार्यक्रम का संचालन फील्ड कोऑर्डिनेटर ज्योति द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन दिव्या द्वारा किया गयाl पोषण मेले के सफल आयोजन में पियर एजुकेटर रेनू, पायल, वंशिका, कोमल, अन्नू, अनीता,काजल एवं चारों गांव की आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहाl

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला