पॉलिटिकल जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया बिग बॉस में बने शायर |

राजनीतिक दाव पेच की समझ रखने वाले, राजनेताओ को अपने सवालो से नेशनल टेलीविज़न पर घेरने वाले, दीपक चौरसिया बिग बॉस के घर में हर रोज़ एक अलग ही अन्दाज़ से दर्शकों का दिल जीत रहे है. अब हाल ही में दीपक चौरसिया ने सना सुल्तान के साथ ऐसी महफ़िल जमाई की सब उनकी शायरी के क़द्रदान बन गये. दीपक चौरसिया ने प्यार-मोहब्बत की अपनी अलग परिभाषा उनके सामने पेश की. जिसको सुनकर हर कोई वाहवाही करने लगा. शिवानी जो इन सब बातों से काफ़ी परे है उन्हें भी दीपक चौरसिया ने गुलाब के फूल और काटों दोनों की वैल्यू बताई. फूल और काटों की बातों में दीपक चौरसिया ने ऐसे तार छेड़े कि अपनी और उर्दू और शायरी के लिए बिग बॉस के घर में पहले दिन से मशहूर सना सुल्तान भी उनके नतमस्तक हो गई. प्यार-मोहब्बत की शायरी का दौर चल रहा हो और ऐसे में पहले प्यार की बात ना हो ये तो ज़्यादती होगी ना. इस पर दीपक चौरसिया ने कहा की पहला प्यार ताउम्र याद रहता है. पहला प्यार दिल पर ऐसी छाप छोड़ता है कि उसे भूल पाना नामुमकिन होता है. बिग बॉस का घर वैसे तो लड़ाइयों के लिए मशहूर है लेकिन इस सीजन को दीपक चौरसिया ने अपने रंग में रंग लिया है. तभी तो दो हफ़्तों में बिना चीखे चिल्लाये, बिना लड़े अपनी बातों से और अपनी हाज़िर जवाबी से वो सबका दिल जीत रहे है और यही वजह है कि दर्शक उन्हें घर में काफ़ी पसंद भी कर रहे है .

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां