पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा कासना क्षेत्र में तीन नई पुलिस चौकियों का किया उद्घाटन

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा नोएडा की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज थाना कासना क्षेत्र में तीन नई पुलिस चौकियों का उद्घाटन किया गया है।

Eros Times: ग्रेटर नोएडा |पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आज ग्रेटर नोएडा जोन के थाना कासना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी जिम्स, पुलिस चौकी साइट 5 तथा पुलिस चौकी सिरसा का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का लगातार विस्तार हो रहा है। नए-नए आवासीय व औद्योगिक सेक्टर बसने के साथ यहां जनसंख्या घनत्व में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए पुलिस के बुनियादी ढांचे का विस्तार कर उसे मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि इन नई चौकियों के शुरू होने से आसपास के लोगों को आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी साथ ही अपराधों पर भी अंकुश लग पाएगा।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में लगातार महत्पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं हाल ही में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस पिंक बूथ भी स्थापित किए गए हैं।

थाना कासना क्षेत्र में शुरू की गई तीन चौकियों से आसपास के लोगों व उद्यमियों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इन चौकियों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा जिससे आपात स्थिति में लोगों को त्वरित सहायता मिल सके। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी, ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी साद मिया खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग