वर्ल्ड कप में भारत की जीत के लिए अरविन्दर सिंह लवली ने गुरुद्वारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अरदास करने पहुँचे।

वर्ल्ड कप 2023 में भारत की जीत के लिए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ऐतिहासिक माता सुंदरी गुरुद्वारा में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ अरदास करने पहुँचे।

जुड़ेगा भारतजीतेगा इंडिया – अरविन्दर सिंह लवली

Eros Times: नई दिल्ली 12 साल बाद भारत कल फिर से एक बार इतिहास रचने की कोशिश के साथ अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने उतरेगा। माता सुंदरी गुरुद्वारे में अरदास करने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि वह आज वाहे गुरु जी से प्रार्थना करने आये थे कि फाइनल मैच में भारत के जीतने से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा ।

लवली के साथ के साथ जितेन्द्र कुमार कोचर, जगजीत सिंह सिक्का, सुनील बजाज, अमनदीप सिंह सूदन, गुरअमरीत सिंह नामधारी, सरबजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, के.बी. सिंह, जगजीवन शर्मा, हरनाम सिंह, लक्ष्मण रावत, राजीव वर्मा, अनुज आत्रेय, लक्की तलवार, पवन वशिष्ठ, मौजूद सभी लोगों भारतीय टीम की जीत की अरदास की।

लवली ने कहा वैसे तो ये पूरे भारत के लोगो की टीम है, लेकिन इस विजय में ख़ासतौर पर दिल्ली के निवासी विराट कोहली और श्रेयस अय्यर विशेष तौर दिल्ली वालो को बहुत उम्मीद है कि सेमी फाइनल की तरह फाइनल मैच में भी सभी खिलाड़ियों के साथ दोनो भारत की जीत में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। जिससे दिल्ली वालो को विशेष गर्व की अनूभूति हो सके।

लवली ने कहा कि इस समय भारतीय टीम पूरी तरह संतुलित है और सारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के साथ देश को वर्ल्ड कप में विजय दिलाने को तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरी टीम धैर्य का परिचय देते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसी तरह पराजित करेगी जैसे अभी तक के सभी दस के दस मैचों में अपने प्रतिद्वंदियों को हराया है, जिनमें से एक आस्ट्रेलिया भी शामिल है।

लवली ने कहा यह बहुत ही गर्व का विषय है कि इस समय भारतीय टीम विश्व में नंबर एक की रैंकिंग पर है और कप्तान रोहित शर्मा के पास पूर्व कप्तान कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी जैसा इतिहास रचने का स्वर्णिम अवसर और क्षमता मौजूद है ।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन