प्‍लेटफॉर्म कंफर्मटिकट ने अपने ब्राण्‍ड कैम्‍पेन राणा दग्‍गुबाती को एक रोमांचक नये अवतार में पेश किया

कंफर्मटिकट ने अपने नये ब्राण्‍ड कैम्‍पेन #TrainTicketTiger के लिए राणा दग्‍गुबाती को एक रोमांचक नये अवतार में पेश किया

Eros Times: 15 मई 2023: इक्सिगो ग्रुप के ऐप और 10 करोड़ से ज्‍यादा डाउनलोड के साथ अग्रणी ट्रेन टिकट डिस्‍कवरी एवं बुकिंग प्‍लेटफॉर्म कंफर्मटिकट ने अपने ब्राण्‍ड कैम्‍पेन #TrainTicketTiger के लिए नये चेहरे के तौर पर द राणा नायडू और बाहुबली स्‍टार राणा दग्‍गुबाती को लिया है। यह कैम्‍पेन कंफर्मटिकट और इस ऐप द्वारा पेश किये जाने वाले फीचर्स की उस बड़ी रेंज के प्रचार के लिये है, जोकि इसके यूजर्स के लिये रेल से यात्रा को आसान बनाती है। यह कैम्‍पेन टीवी, रेडियो और डिजिटल प्‍लेटफॉर्म्‍स पर चलेगा।

टेलीविजन विज्ञापनों में राणा दग्‍गुबाती एक रोमांचक नये अवतार में कंफर्मटिकट का ‘ट्रेन टिकट टाइगर’ के रूप में प्रचार करते हैं, मतलब ट्रेन के लिये एक संपूर्ण ऐप, जोकि भारत में अभिनव सेवाओं से रेलयात्रियों की आम परेशानियों को हल करता है। ए‍क वीडियो में दिखाया गया है कि यात्री ट्रेनों की पहले से पूरी बुकिंग हो जाने के कारण अपने वांछित गंतव्‍य के सीधे ट्रेन टिकट पाने के लिये संघर्ष कर रहे हैं। फिर एक धमाकेदार एंट्री लेकर राणा दग्‍गुबाती उनका परिचय कंफर्मटिकट ऐप से कराते हैं, जिसका ‘ऑल्‍टरनेट ऑप्‍शंस’ फीचर यूजर को अपनी यात्रा वि‍भाजित करने और बोर्डिंग/ड्रॉपिंग पॉइंट बदलने की अनुमति देता है, ताकि वे अपने वांछित गंतव्‍य पर पहुँच सकें। दूसरे विज्ञापन में दिखाया गया है कि यह ट्रेन ऐप बहुत तेज और इस्‍तेमाल में आसान भी है।

ब्राण्‍ड ने राणा दग्‍गुबाती के साथ भागीदारी का फैसला इसलिये किया है, क्‍योंकि उन्‍हें पूरे भारत में पसंद किया जाता है और वह देश के दक्षिणी हिस्‍से में काफी लोकप्रिय हैं। उनका जोश से भरा और विविधता वाला व्‍यक्तित्‍व मिलेनियल्‍स और जनरेशन जेड समेत हर उम्र के लोगों को आकर्षित करता है।

इस साझेदारी पर एक्‍टर और प्रोड्यूसर राणा दग्‍गुबाती ने कहा, “मैं इस कैम्‍पेन के लिये कंफर्मटिकट के साथ जुड़कर उत्‍साहित हूँ। कंफर्मटिकट भारत के अग्रणी ट्रेन बुकिंग ऐप्‍स में से एक के रूप में उभरा है, जिसका इस्‍तेमाल देश में लाखों यात्री करते हैं! इस कंपनी की साधारण-सी शुरूआत और फिर तरक्‍की का शानदार सफर सचमुच मुझसे मिलता-जुलता है। कंफर्मटिकट ऐप यात्रियों को बहुत सुविधा और लचीलापन देता है और इसके अनोखे फीचर्स की बड़ी श्रृंखला रेल से यात्रा को यूजर्स के लिये परेशानी से मुक्‍त अनुभव बनाती है।”

कंफर्मटिकट के को-फाउंडर एवं सीईओ दिनेश कुमार कोथा और को-फाउंडर एवं सीओओ श्रीपाद वैद्य ने कहा, “हम अपने ब्राण्‍ड कैम्‍पेन के लिये जोश से भरे सुपरस्‍टार राणा दग्‍गुबाती के साथ भागीदारी की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं। इस कैम्‍पेन के साथ हम रेल से यात्रा करने वालों के सफर को जितना संभव हो, आसान बनाने वाले हमारे अनोखे फीचर्स के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना चाहते हैं। छुट्टियों और आने वाली मकर संक्रांति के त्‍यौहार के चलते लोकप्रिय मार्गों पर ट्रेन सीट की प्रतीक्षा-सूची बहुत लंबी है। हमारा ‘ऑल्‍टरनेट ऑप्‍शंस’ फीचर ‘पीक डिमांड’ के वक्‍त भी यात्रियों को कंफर्म्‍ड टिकट मिलने की संभावना बढ़ाने के लिये सबसे बढ़िया है। अभी लगभग 20 मिलियन यात्री मासिक आधार पर हमारी सेवाएं ले रहे हैं और हमें विश्‍वास है कि राणा की पूरे भारत में लोकप्रियता देशभर में अपने ब्राण्‍ड की मौजूदगी लाने में हमारी मदद करेगी।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 6 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 8 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन