पौधारोपण अभियान की शुरूआत,पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गढ़ी मांडू में लगाए पौधे

दिल्ली को हरा भरा करने के लिए दिल्ली सरकार इस साल 40 लाख से ज्यादा पौधे लगा चुकी है

सरकार ने इस साल 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था, अभी तक 77 फीसद लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है

 पौधारोपण अभियान के दूसरे चरण में 12 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य है

मेरी अपील है कि सभी दिल्लीवासी सरकार के अभियान में शामिल हों, ताकि हम सभी को प्रदूषण की समस्या से निजात मिल सके

Eros Times: दिल्ली के वन एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को विंटर एक्शन प्लान के तहत शास्त्री पार्क स्थित गढ़ी मांडू से पौधारोपण अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली को हरा भरा करने के लिए इस साल 40 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पौधारोपण का कार्य 21 विभागों की हरित एजेंसियो के द्वारा पूरा किया जा रहा है। अभी तक करीब 77 फीसद पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। इसके अलावा 50 लाख पौधे/झाड़ी एनडीएमसी द्वारा लगाए जा रहे हैं। वन मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से उठाए गए तमाम उपायों के परिणाम स्वरूप दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) में काफी इजाफा हुआ है। 2013 में दिल्ली में हरित क्षेत्र करीब 20 फीसदी था। वहीं केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया।

शास्त्री पार्क स्थित गढ़ी मांडू में पौधारोपण अभियान की शुरूआत करने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री  गोपाल राय ने कहा कि इस वर्ष विंटर एक्शन प्लान के बिन्दुओ में शामिल पौधारोपण अभियान को गति देने के लिए 9 जुलाई को आईएआरआई पूसा से शुरू हुए वन महोत्सव कार्यक्रम दिल्ली के सातों लोकसभा में मनाया गया। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान दिल्लीवासियो को  निःशुल्क औषधीय पौधे बांटे गए, ताकि लोग अपने-अपने घरों में वृक्षारोपण कर दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने में अपनी सहभागिता दे सकेंगे। 

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 2020 में जब से हमारी सरकार बनी है, तब से 2022-23 तक 1 करोड़ 18 लाख पौधे लगाए गए हैं। इस वर्ष भी हमारी सरकार ने 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे 21 संबंधित विभागों की हरित एजेंसियो के द्वारा पूरा किया जा रहा है। अभी तक 40 लाख  पौधे लगाए और वितरित किए जा चुके हैं और करीब 77 फीसद वृक्षारोपण का लक्ष्य पूरा किया जा चूका है। इसके अलावा 50 लाख पौधे /झाड़ी एनडीएमसी द्वारा लगाए जा रहे है। अभी पौधारोपण अभियान जारी है। 

उन्होंने कहा कि आज से पौधारोपण अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत हो रही है। हम सभी दिल्लीवासियों से अपील करते है कि सभी लोग पौधारोपण अभियान में शामिल हों। सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। लेकिन मैं समझता हूं कि अगर हम सभी पौधारोपण को अपनी संस्कृति और रोजाना की जिंदगी में शामिल करेंगे, इस प्रदूषण की समस्या से निजात पा सकेंगे। साथ ही, जाड़े के मौसम में प्रदूषण की जो समस्या आती है, उसके लिए भी दिल्ली सरकार ने काम शुरू कर दिया है। मुझे भरोसा है कि हम सब मिलकर इस पौधारोपण अभियान को सफल बनाएंगे और दिल्ली के अंदर प्रदूषण के खिलाफ जो लड़ाई है, उसे और भी मजबूती के साथ लड़ेंगे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 47 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान