अप्रूवल के बावजूद भी अट्टा मार्केट में पिंक टॉयलेट नहीं बना है – सी बी झा

 EROS TIMES: नोएडा अट्टा मार्केट एसोसिएशन  सेक्टर 27 व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक संयुक्त बैठक सेक्टर 33 स्थित इस्कॉन भवन में संपन्न हुई जिसमें व्यापारियों की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा व्यापारियों में आपसी एकता बनाए रखने की पुरजोर वकालत की गई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से संजय जैन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर पोरवाल महासचिव अमित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत गर्ग कोषाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल सचिव शामिल हुए।

संजय जैन ने कहा कि व्यापारियों के संगठन आज पार्टी बाजी पर केंद्रित हो गए है  इसलिए व्यापारियों की समस्याओं का हल शासनिक व प्रशासनिक स्तर से पूरा नहीं हो पा रहा है। इन समस्याओं का निस्तारण विगत कई महीनों से निरंतर प्रयास किए जाने के बावजूद नहीं हो पा रहा है अट्टा मार्केट एसोसिएशन द्वारा इन समस्याओ को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के समक्ष रखा रखा गया है और निस्तारण हेतु सहयोग मांगा गया है इन समस्याओं पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अट्टा मार्केट एसोसिएशन के साथ संयुक्त रूप से प्रयास करके समस्याओं के निस्तारण हेतु उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

अमित अग्रवाल ने कहा की आज व्यापारियों के संगठन की शक्ति जरूरी है। यह संगठन साधन संपन्न बनेगी तभी व्यापारियों की समस्याओं हल निकलेगा और आगे की लड़ाई लड़ी जा सकती है।

इस मौके पर अट्टा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सी बी झा ने कहा कि अट्टा मार्केट शहर की सबसे पुरानी मार्केट है जबकि इसी के बगल में सेक्टर 18 मार्केट भी है पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 18 मार्केट के मुकाबले अट्टा मार्केट को बर्बाद करने की पूरी कोशिश की गई है। उन्होंने कहा की एक तरफ सेक्टर 18 मार्केट में विकास के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं, जबकि अट्टा मार्केट को नजरअंदाज किया गया है। प्राधिकरण हमेशा से अट्टा मार्केट को नजरअंदाज करता आ रहा है।

डॉक्टर सी बी झा ने अट्टा मार्केट के लिए पार्किंग, पिंक टॉयलेट व पुलिस चौकी बनवाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा की प्राधिकरण के सीईओ के अप्रूवल के बावजूद भी अट्टा मार्केट में पिंक टॉयलेट नहीं बना है और न यहां पटरी वालों को हटाया जा सका है। उन्होंने आरोप लगाया की अट्टा मार्केट में दुकानदारों से पुलिस, प्राधिकरण और दुकान मालिकों द्वारा अवैध उगाही की जाती है। इसलिए यहां से पटरी दुकानदारों को हटाया नहीं जा सका है। कई बार कोशिश किया गया है लेकिन पटरी वाले अपने स्थान पर पुनः काबिज हो जाते हैं।

उन्होंने कहा की अट्टा मार्केट में 6 व्यक्तियों द्वारा अवैध वसूली की जाती है। अगर कोई वरिष्ठ अधिकारी यहां आता है, उससे पहले ही पटरी दुकानदारों को दलालों द्वारा सूचित कर पटरी दुकान को हटा लिया जाता है और अधिकारी के जाते ही पुनः पटरी पर दुकान सज जाती है। उन्होंने कहा की अट्टा मार्केट के व्यापारी जी- 20 के मद्देनजर उत्साहित हैं। ऐसे मौके पर अट्टा मार्केट में विकास कार्यों के साथ-साथ साज – सजावट पर प्राधिकरण को ध्यान देने की जरूरत है।

अट्टा मार्केट एसोसिएशन को सपोर्ट देने के लिए बैठक में शामिल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा की अट्टा मार्केट की तीन प्रमुख समस्याओं का हल निकाला जाएगा। उन समस्याओं का हल शासन- प्रशासन अथवा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से  निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा की सभी व्यापारी एक हों और अपने हक की लड़ाई मजबूती से लड़ें। उनके साथ उनका संगठन व्यापारियों के साथ खड़ी है। गौरतलब है की एक दुकान मालिक द्वारा दुकानदार के साथ गोलीबारी की घटना के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने अट्टा मार्केट एसोसिएशन को सपोर्ट किया था और अट्टा मार्केट को जाम कर व्यापारी को न्याय दिलाने में आगे आया था।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव सुधीर पोरवाल कोषाध्यक्ष रमाकांत गर्ग सचिव गोविंद अग्रवाल के साथ अट्टा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सी बी झा रमेश सीकरी राम पुनीत मल्होत्रा आरुष नंदा मनमोहन मोदी नरेंद्र तिरखा शीतल समेत लगभग 30 दुकानदार शामिल रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला