जननायक पक्षपात रहित होना चाहिए-प्रो. नरेंद्र आहूजा विवेक (एम वी एन विश्वविद्यालय)

EROS TIMES:गाजियाबाद,वीरवार 30 मई 2024,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “जननायक की विशेषता” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।य़ह कोरोना काल से 644 वां वेबिनार था।

मुख्य वक्ता प्रो. नरेंद्र आहूजा विवेक ने सभी से मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि मतदान नहीं करते हैं तो बाद में हमें सरकार पर आक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं रहता है। लोकतंत्र में चुनाव एक पर्व की तरह हैं और हम सभी को बड़े उत्साह उमंग के साथ मतदान करना चाहिए।एक वेद मंत्र का उदाहरण देते हुए प्रो. नरेन्द्र आहूजा विवेक ने बताया कि हमारा जननायक ज्ञान के आलोक से प्रकाशित उच्चतम शिखर के समान हो,उसमें आसक्ति नहीं अनासक्ति का भाव हो वह ममत्व से नहीं समत्व से कार्य करें और समत्व से सर्वोदय की तरफ चलने वाला हो।वह सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास में विश्वास रखता हो। निराभिमानता से सर्व हितकारी कार्य करने वाला हो। वह समृद्धि को बढ़ाने वाला और उसका रक्षक हो।सभी से मधुर न्यायशील व्यवहार करता हो। अग्नि के समान प्रदीप्त उर्धवगामी अग्रणी तेजस्वी हो।वह कवि के समान कोमल भावुक संवेदनशील चिंतक और मननशील हो।वह सभी से समान रूप से पक्षपात रहित व्यवहार करने वाला हो। हमारा जननायक विश्व समूह में ऊंचे आसन का पात्र हो।वर्तमान समय में केवल नरेंद्र मोदी ही इन गुणों वाले व्यक्तित्व दिखाई देते हैं।
मुख्य अतिथि आर्य नेता ईश आर्य (हिसार) व अध्यक्ष स्वतंत्र कुकरेजा ने भी नेता के सर्वप्रिय गुणों पर प्रकाश डाला।परिषद अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन किया व राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

गायिका प्रवीना ठक्कर,
रविन्द्र गुप्ता, कौशल्या अरोड़ा, कमला हंस, जनक अरोड़ा, ललिता धवन,कुसुम भंडारी राज श्री यादव आदि के मधुर भजन हुए।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग