लोग चाहते हैं कि कांग्रेस फिर से सत्ता में आए – देवेन्द्र यादव

EROS TIMES: नई दिल्ली, 29 नवम्बर, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली न्याय यात्रा के चौथे चरण में 22वें दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराकर न्याय यौद्धाओं के साथ आज मुखर्जी पार्क सब स्टेशन राजौरी गार्डन विधानसभा से यात्रा को लेकर आगे बढ़े। अभी 50 विधानसभाओं में मिली सफलता के बाद दिल्ली न्याय यात्रा के साथ अधिक संख्या में दिल्ली की जनता, कांग्रेस समर्थक, कांग्रेस कार्यकर्ता और न्याय यौद्धा अधिक उर्जावान दिखाई दे रही थी। दिल्ली न्याय यात्रा में उत्साहित जनसमूह की मौजूदगी के बाद साबित हो रहा है कि दिल्ली की जनता यह निर्णय ले चुकी हैं कि दिल्ली में सत्ता परिवर्तन और बदलाव का अकेला विकल्प कांग्रेस पार्टी है।

दिल्ली न्याय यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व सांसद रमेश कुमार, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग, अ0भा0क0कमेटी के सचिव प्रभारी सुखविन्दर सिंह डैनी, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक मालाराम गंगवाल, कुंवर करण सिंह, पूर्व अ0भा0क0कमेटी सचिव सीपी मित्तल, अमृता धवन, जिला अध्यक्ष धर्मपाल चंदेला, इन्द्रजीत सिंह, गौरी शंकर शर्मा, जेपी पंवार, महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, प्रेरणा सिंह, अनीता बब्बर, सहित अग्रिम संगठन, सेल एवं विभाग, ब्लाक अध्यक्ष, जिला एवं ब्लाक पदाधिकारी लगभग संगठन का हर स्तर का कार्यकर्ता दिल्ली न्याय यात्रा में शामिल रहा।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि 2025 में जनता का भरपूर समर्थन मिलने के बाद सबसे पहले पुर्नवासित कालोनियों को मालिकाना हक दिलाने पर काम करेंगे, जिस पर अरविन्द केजरीवाल 3 बार सत्ता में आने के बावजूद इनके साथ धोखा किया है। आज पुर्नवासित कालोनियों के लोग अपना मकान होने के बावजूद किराएदार की तरह रह है, क्योंकि मकानों पर इनका मालिकाना हक नही है। मैं दिल्ली के अनाधिकृत और पुनर्वासित कालोनियों में रहने वालें लगभग 80 लाख लोगों से वादा करता हूॅ कि 2025 में जनता के समर्थन से बदलाव के बाद अनाधिकृत कालोनियों को नियमित कराने के साथ-साथ पुनर्वासित कालोनियों को मालिकाना हक दिलावाउॅगा।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लोगों को न्याय दिलाने की जिस लड़ाई को दिल्ली न्याय यात्रा के तहत हम लड़ रहे है, हमारे गौरवशील, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी पूरे देश के लोगों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों व हको को सुरक्षित रखने के लिए संविधान बचाने की लड़ाई कई वर्षों से लड़ रहे है और राहुल जी को देश की जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। भाजपा की संविधान खत्म करने की कोशिश का उचित जवाब दिल्ली कांग्रेस मजबूती और एकजुटता से राहुल जी के साथ खड़े होकर उनकी संविधान की रक्षा की लड़ाई को अधिक मजबूत बनाकर देगी। संविधान में हिंदु, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन आदि धर्मा सहित कमजोर, दलित, पिछड़ा, आदिवासी सभी वर्गो के लोगों को बराबर का अधिकार दिया गया है। हमारे लिए जरुरी है राहुल जी की संविधान बचाने की लड़ाई में अपनी आहूति दें। दिल्ली में न्याय यौद्धा जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, दिल्ली न्याय यात्रा का काफिला और मजबूत होता जा रहा है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 11वर्षों से दिल्ली कहीं न कहीं रुक गई है। महिला, युवा, बुजुर्ग, बच्चे, छात्र, नौकरीपेशा, छोटे दुकानदार, बड़े व्यापारी, सड़क पर रोटी कमाने वाले जहां एक ओर परेशान है वहीं दिल्ली में पुर्नवासित कालोनियां और अनाधिकृत कालोनियों को मालिकाना हक और नियमित करने का झूठा वादा करने वाली भाजपा और अरविन्द केजरीवाल ने दिल्लीवालों को धोखा दिया है। केन्द्र और दिल्ली सरकार ने कांग्रेस द्वारा बसाई गई गरीब लोगों की कॉलोनियों में जन सुविधा मुहैया कराने के लिए कोई काम नही किया। लोग मुफ्त की रेवड़ी मुफ्त गंदे पानी, हजारों के दुगने बिलों की महंगी बिजली, पेंशन बंद, राशन बंद पर केजरीवाल सहित उनकी सरकार के नुमाईंदे किसी परेशानी को सुनने को तैयार नही है। किसी के दुख दर्द को महसूस नही करना चाहते, देखना नही चाहते। सिर्फ बड़ी बड़ी बाते करके अपनी खोखली रेवड़ियों का बखान करते है। इनकी रेवड़ी पानी को लोग खरीदने के लिए मजबूर है, बिजली के बिल हजारों में भरने पड़ रहे है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से देश सहित दिल्ली की जनता पूरी तरह त्रस्त है। माता बहनों की रसोई से दाले और सब्जियां खत्म हो रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने देश और दिल्ली की जनता को धोखा देने का काम किया है, आज इन्हें बदलने की जरुरत है। अपने घरां से निकलकर दिल्ली न्याय यात्रा का हिस्सा बनकर लोगों के मन में आपने जो हौंसला पैदा किया है, अब सिर्फ 2 महीने रह गए है हमें मतभेद मिटाकर, एकजुट होकर मजबूती के साथ अपना संघर्ष जारी रखना होगा और दिल्ली की सड़कों, गली मौहल्लों, बाजारों, रिहायशी क्षेत्रों, हर कौने में इनके झूठ की पोल खोलनी है। दोगली भाजपा और आम आदमी पार्टी ने प्रदूषण नियंत्रण करने में, मेट्रो विस्तार में, टूटी सड़कों को बनवाने में, नालों, नालियों और सीवर की सफाई करने में, नए स्कूल, अस्पताल, फ्लाई ओवर बनवाने के लिए कोई काम नही किया बल्कि कांग्रेस की बनी बनाई दिल्ली के बुनियादी ढ़ांचे तक को ढहाकर रख दिया जिसके कारण विकास की दृष्टि से दिल्ली 50 वर्षे पीछे खिसक गई है।

29 नवम्बर, 2024, दिल्ली न्याय यात्रा 22वें दिन की शुरुआत राजौरी गार्डन विधानसभा में मुखर्जी पार्क सब स्टेशन, गुरुद्वारा रोड़ चॉद नगर, सनातन धर्म मंदिर, ए ब्लॉक ख्याला कॉलोनी, सरकारी स्कूल ख्याला, बाबा साहेब गुरुद्वारा विष्णु गार्डन, डोमनोज़ ख्याला, एस ब्लाक डिस्पेंसर, टैगोर गार्डन एक्स, घोड़े वाला मंदिर, खुराना गारमेंट गांव वाला चौक, मादीपुर विधानसभा में 842 बस स्टेंड, आर ब्लाक, इस्कान मंदिर रोड़, न्यू स्लम फ्लैट पश्चिमपुरी, भोले लाल शास्त्री चौक, महाराजा पैलेस रोहतक रोड़, तिलक नगर विधानसभा हल्दीराम, लाला गणेश दास खत्री मार्ग, सेन्ट्रल अस्पताल, साई बर्गर गणेश नगर, महावीर मेडिकोज, महावीर नगर, बीकानेर स्वीट्स, पॉकेट ए विकासपुरी एक्स, सर्विस रोड मैन रोड़, फ्लाईओवर के नीचे से होती हुई शंकर चौक विकास चौक अग्रवाल स्वीट्स पर समापन हुआ। आज राजौरी गार्डन, मादीपुर और तिलक नगर में दिल्ली न्याय यात्रा निकाली गई।

 

 

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला