सरसआजीविका मेले में लोगों ने तीसरे दिन इंडिया फूड कोर्ट के व्यंजनों का चखा स्वाद

सरस मेले के फूड कोर्ट में विभिन्न राज्यों के व्यंजनों की रही धूम
सरस मेले के फूड कोर्ट में पूर्वोत्तर राज्यों के व्यंजनों पर उमड़े नोएडावासी
सरस मेले में संडे को लोगों ने जमकर की खरीददारी, उठाया आनंद
सरस मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों का मन मोहा
EROS TIMES: सेक्टर-33 स्थित नोएडा हाट में ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा आयोजित सरस आजीविका मेले मेंतीसरे दिन रविवार को भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। जहां लोगों ने विभिन्न राज्यों के उत्पादों की जमकर खरीददारी की, वहीं इंडिया फूड कोर्ट में विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का सवाद चखा। इंडिया फूड कोर्ट के कोर्डिनेटर श्रेयस कश्यप ने बताया कि यहां इस बार देश भर के 20 राज्यों की 80 गृहणियों के समूह ने अपने प्रदेश के प्रसिद्ध क्षेत्रीय व्यंजनों के स्टाल हैं, जिनमें हर प्रदेश के क्षेत्रीय व्यंजनों के स्वाद का अनोखा आनंद प्राप्त हो रहा है। राजस्थानी कैर सागरी गट्टे की सब्ज़ी से लेकर बंगाल की फ़िश करी, तेलंगाना का चिकन, बिहार की लिट्टी चोखा, पंजाब का सरसों का साग व मक्के की रोटी, प्राकृतिक खाद्य उत्पाद, हरियाणा के बाजरे व ज्वार के लड्डू बिस्कुट, कर्नाटक व जम्मू कश्मीर के ड्राई फ्रूट सहित पूरे भारत के पकवान मौजूद हैं। 01 मार्च से 05 मार्च तक मिलेट्स फीस्ट का भी आयोजन किया जाएगा। मेले के तीसरे दिन यहां पूर्वोत्तर के राज्यों में सिक्कम की सुनीता गडैली ने अपने गोदावरी स्वयं सहायता समूह का स्टाल लगाया है। यहां विभिन्न प्रकार के टेस्टी मोमोज तथा सूप के स्वाद को लोगों ने चखा। वहीं मिजोरम के शेजवान राइस, स्पेशल मिजो टी तथा मिजो सुगर का भी लोगों ने आनंद उठाया। गोवा के फिश रवा फ्राई तथा प्रॉन्स लोगों को खासे भाए। राजस्थानी थाली तथा पंजाब का साग और मक्के की रोटी का स्वाद लोगों को खूब भाया। यहां महाराष्ट्र के  बड़ा पाव तथा मसाला पाव के साथ ही असम के मशरूम और पनीर मोमोज ने भी लोगों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर स्थानीय व्यंजन में यूपी की स्पेशल थाली भी लोगों को खूब पसंद आई।
एनआईआरडीपीआर के असिस्टेंट डायरेक्टर चिरंजीलाल कटारिया ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा आयोजित इस सरस आजीविका मेला 2023 में ग्रामीण भारत की शिल्प कलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है। 17 फरवरी से 05 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव में देश के विभन्न राज्यों के आकर्षक उत्पादों की उत्तम एवं किफायती कीमत में यहां खरीददारी की जा सकती है। उत्तम व्यवस्था के लिए  केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी यहां निगरानी में हैं। व्यवस्था में एनआईआरडीपीआर के सुरेश प्रसाद का सहयोग निरंतर बना रहा।

रविवार को यहां मंच पर नोएडा के त्यागराज सेंटर फॉर म्यूजिक एंड डांस ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस बार मेले में 85 से ज्यादा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनका नोएडावासी लुत्फ उठा सकेंगे। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध जादूगर जितेन्द्र सिंह बब्बर ने मैजिक शो के माध्यम से समां बांध दिया। जिस पर लोगों एवं बच्चों ने जमकर तालियां बजाईं।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां