चौतरफा विकास के साथ पूर्वोत्तर में बढ़ रही शांति सौहार्द व संपन्नताः इंद्रेश कुमार

धर्मों का सम्मान ज़रूरी, तनाव व अशांति का रास्ता है धर्मांतरण

EROS TIMES: दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित महाराष्ट्र सदन में गुरुवार को वाइब्रेंट नॉर्थ ईस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार थे. इस दौरान उत्तर पूर्व के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया. इसमें वहां के लोक नृत्य से सभी लोगों को परिचित कराया गया. कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता टॉम वडक्कन राज्यसभा सांसद एस फैंगनोक कोनयान भारतीय क्रिश्चन मंच से प्रताप पल्ला और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहिद सईद भी मौजूद रहे.

      मोदी की योजनाएं सराहनीय

इस दौरान संघ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि उत्तर पूर्व की सांस्कृतिक विरासत से दिल्ली के लोगों को परिचित कराने का यह आयोजन काफी सराहनीय है. उत्तर पूर्व के लोग हमेशा देश की तरक्की में योगदान देने के लिए आगे रहते हैं. आजादी की लड़ाई हो या आजादी के बाद देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करना हो वे हमेशा अपना योगदान देते रहे हैं. इंद्रेश कुमार ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से उत्तर पूर्व के विकास पर अधिक ध्यान दिया गया है. इससे सभी राज्यों में बहुत सारी नई परियोजनाएं शुरू हुई हैं, जिनसे उन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं. इसके साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में शांति सौहार्द और संपन्नता भी बढ़ रही है

विकास के रास्ते पर है पूर्वोत्तर:

इस मौके पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि एक समय था जब पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसा की घटनाएं सरे आम हुआ करती थीं जिसमें अनेकों मासूमों की मौत होती थी। परंतु जब से केंद्र में दृढ़ इच्छाशक्ति की मजबूत सरकार आई है तब से हर तरह की हिंसक घटनाओं में पूरी तरह कमी आई है. आज विकास के चौतरफा रास्ते पर पूर्वोत्तर राज्य चल रहे हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का असर है.

राजीव सरकार की आलोचना:
इंद्रेश कुमार ने राजीव गांधी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि एक समय केंद्र सरकार 100 रुपए भेजती थी तो 15 रुपए विकास कार्यों में लगते थे और बाकी के 85 रुपए रिश्वतखोरी और घोटाले में चले जाते थे. और यह स्वीकारोक्ति तत्कालीन पीएम की ही थी परंतु आज नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पूरे के पूरे 100 प्रतिशत रुपए विकास कार्यों में लगते हैं, किसी तरह का घपला घोटाला नहीं होता है.

धर्मांतरण पर निशाना:

संघ के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय क्रिश्चन मंच के मुख्य संरक्षक ने इशारों इशारों में धर्मांतरण पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सभी धर्मों को अपने अपने धर्मों पर चलते हुए एक दूसरे धर्म का सम्मान करना चाहिए. अगर हम दूसरे के धर्म में दखल देंगे या धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करेंगे तो झंझट और विरोध होगा जो विकास और सौहार्द के रास्ते में बाधक बनेगा. अशांति और तनाव की स्थितियां रहेंगी. अतः हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इन बातों से बचना चाहिए. इंद्रेश कुमार ने इस बात पर ज़ोर दिया कि हमारा धर्म कोई सा भी हो

लेकिन कुल मिला कर हम सब भारत के रहने वाले हिंदुस्तानी हैं

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता ने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है. चाहे सड़कों का जाल बिछाने की बात हो, रेलवे की बात हो या हवाई सेवाओं को बढ़ाने की बात हो. मोदी सरकार ने हर तरह की सौगात पूर्वोत्तर को दी है. प्रधानमंत्री खुद भी पूर्व उत्तर के विकास कार्यों की समीक्षा करते हैं. कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी प्रताप पल्ला और आदिलीला फाउंडेशन के सहयोग से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किया गया.

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित