माता पिता की सेवा ही योग है’—-प्रवीण आर्य

                                                     *ध्यान योग शिविर का द्वितीय दिवस*

ग़ाज़ियाबाद/EROS TIMES : समयोगा फाउंडेशन द्वारा संकेत एवं दूर संचार प्रशिक्षण केंद्र उत्तर रेलवे गाज़ियाबाद में आयोजित  त्रिदिवसीय ध्यान योग शिविर के आज द्वितीय दिवस पर शिविर में श्री प्रवीण आर्य जी ने ओ३म् की ध्वनि व गायत्री मंत्र से  सत्र को प्रारम्भ किया।
योगी श्री आर्य जी ने शिविरार्थीओ को सुदर्शन क्रिया, अर्धचंद्राकार आसान, ताड़ासन, त्रिकोण आसान का अभ्यास कराया और इसके लाभों की जानकारी देते हुई बताया कि इस आसन से किडनी ठीक कार्य करती है।
 अशोक शास्त्री जी ने आर्ट ऑफ लिविंग भस्रिका,शरीर के जॉइंट्स के सूक्ष्म व्यायाम में पैर के पंजों को आगे पीछे चलवाया, घुटने को ऊपर नीचे चलवा कर बताया कि हम शरीर के जॉइंट्स को एक्टिवेट कर रहे हैं ओर इसको नियमित करने से घुटने, कमर में होने वाली दर्द नहीं होंगी।
योग शिक्षक  नेतराम  ने  सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया और शव आसान में विश्राम के दौरान इसके प्रभावों की चर्चा की।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने एक गीत”माता पिता की सेवा भी फ़र्ज़ है हमारा,माँ बाप से ही जग में नामों निशान हमारा,माता पिता की आज्ञा जाती जहां पे मानी,उस घर कभी न आये कोई भी परेशानी”सुनाकर शिविरार्थियों को उनके माता पिता के प्रति कर्तव्यों का बोध कराया ओर कहा कि माता पिता की सेवा ही सही मायनों में योग है,जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।
अखिल भारतीय योग संस्थान के महामंत्री  देवेन्द्र हितकारी   ने अनुलोमविलोम,कपालभांति प्राणायाम एवं ध्यान साधना का अभ्यास कराया।
 ए के चतुर्वेदी  ने सत्र में पधारे आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
मंच का कुशल संचालन डॉ. अग्नि देव शास्त्री जी ने किया व वैदिक प्रार्थना व शांतिपाठ के साथ सत्र सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री नेतराम,चो.मंगल सिंह और गणमान्य योग शिक्षक और अ. भा. योग संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे।
  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस