जंगीपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति लि के अध्यक्ष बने पारस नाथ राय तथा उपाध्यक्ष राकेश यादव

EROS TIMES: जंगीपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति लि जंगीपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव म़े भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध चयन हो गया।आज सुबह 11-30 बजे.अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय तथा उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा जिला मंत्री राकेश यादव ने एक- एक सेट मे अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी अनुराग राय को सौंपा।

नामांकन पत्र जमा करने के निर्धारित समय तक अन्य नामांकन न होने पर चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद पर सिखड़ी निवासी पारस नाथ राय तथा उपाध्यक्ष पद पर बरही निवासी भाजपा जिला मंत्री राकेश यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पारस नाथ राय ने कहा कि हम संस्था के विकास के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे तथा सरकार के नीति सबका साथ, सबका विकास एवं किसानों कि आय दोगनी करने के लिए जो कुछ भी संभव होगा बोर्ड के साथ मिलकर वह कार्य करेंगें।

जंगीपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति लि जंगीपुर के अध्यक्ष पद के चुनाव मे कुल 14 मतदाताओं (संचालकों) मे 11 संचालकों का चयन पहले ही निर्विरोध हो चुका था जबकि संचालक के दो पदों पर कल बुधवार को जंगीपुर मे हुए चुनाव मे भारी गहमागहमी के बीच गाजीपुर सदर ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी सुर्यनाथ यादव ने अपने विपक्षी गोपाल यादव को 8 मतों से हराया, जबकि मनिहारी ब्लाक से भाजपा समर्थित श्रीकृष्ण सिंह ने विपक्षी ओमप्रकाश यादव को 5 मतों से शिकस्त दिया। शासन द्वारा नामित एक पद पर जितेन्द्र नाथ पांडेय मरदह को नामित किया गया है।

मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद के नारे के साथ पारस नाथ राय और राकेश यादव को फूल मालाओं से लाद दिया तथा मिष्ठान वितरण कर बधाई दी ।

इस अवसर पर सरोजेश सिंह,प्रवीण सिंह,अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गोपाल राय,मन्नू राजभर,अभिमन्यु सिंह, रामलाल सिंह घूरा,  दुर्गैश सिंह,चतुर्भुज चौबे,अनिल राजभर,विनोद राय टुनटुन,रामविलास गुप्ता,इन्द्रदेव कुशवाहा, रामलखन मौर्य, जोगिंदर राय,दयाशंकर सिंह ,दीपक सिंह,गुलाब कुशवाहा, रामाश्रय चौहान, लहजू कुशवाहा,अनिल आदि उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन