नोएडा:EROS TIMES:नवयुवक मित्र मंडल द्वारा द्वतीये सामूहिक विवाह का आयोजन नोएडा सेक्टर -१९ के बारात घर मे किया गया इस सामूहिक विवाह मे ६ जोड़ो का विवाह कराया गय।
संस्था के अध्यक्ष विकास अग्रवाल की अगुवाई मे इस मंडल की नीव-४ साल पहले रखी गए थी।संस्था के उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने बताया की हम इस बार ६ जोड़े जिसमे मुकेश पानीपत का सोनी कुमारी फरीदाबाद ,महेश अलीगढ का बेबी कुमारी नोएडा,रोहित शर्मा बदरपुर दिल्ली का कोमल शर्मा नंदनगरी दिल्ली ,अमित कुमार नोएडा का प्रियंका बिहार से एवंम सुखबीर सिंह काशगंज उत्तर प्रदेश का निशा करावल नगर दिल्ली से विवाह कराया जा रहा है ,जिसमे जीवन उपयोगी वस्तुए जैसे बैड,बिस्तर,अलमारी गैस चूल्हा सलेंडर सहित,बर्तन,वर वधु के कपडे इत्यादि दे कर उनको विदा किया गया।
समिति के सलाहकार सुरेश गुप्ता ने बताया की नवयुवक मित्र मंडल जरुरत मंद गरीब परिवारों की सहायता हेतु गठित किया गया है और इसके संचालन व सामूहिक विवाह आदि का समस्त खर्चा समिति के पधाधिकारो व सदस्यों द्वारा वहन किया है और बाहर से किसी की भी सहायता नहीं ली जाती है।






