दिव्यांजनों को यूडीआईडी कार्ड, डिजिटल दिव्यांग प्रमाण पत्र, डी-टी-सी पास, रेलवे रियायती पास, लोन, रोजगार, सहायक उपकरण जैसी अनेक सेवाओ का लाभ लिया
हज़ारों की संख्या में दिव्यांगजन सीधे रूप से विभिन सेवाओ से लाभान्वित हुए
यूडीआईडी, नौकरी, थैलेसिमिया के लिए विभिन प्रकार के उपकरण प्रदान किये गए
केजरीवाल सरकार दिल्ली के हर नागरिक के बेहतर जीवनयापन के लिए हर संभव प्रयास करती है
Eros Times: दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा हर जिले में लगाए जा रहे दो दिवसीय दिव्यांग्जन शिविर की श्रृंखला में जिला कार्यालय (उत्तर पश्चिम-I) के भगवान महावीर हज़ारों की संख्या में दिव्यांगजन सीधे रूप से विभिन सेवाओ से लाभान्वित हुए हॉस्पिटल, रानी बाग, पीतमपुरा, नार्थ वेस्ट, में आज समापन हुआ।
समापन में आज सामाजिक कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने पहुंचकर कैंप का जायज़ा लिया। इस कैंप में दिल्ली सरकार द्वारा दिव्यांजनोंं को दी जाने वाली सभी सेवाओं की जानकारी दी गई जैसे यूडीआईडी कार्ड, डिजिटल दिव्यांग प्रमाण पत्र, डी-टी-सी पास, रेलवे रियायती पास, लोन, रोजगार, सहायक उपकरण जैसी अनेक सेवाएं हाथों हाथ प्रदान की गई तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का ब्यौरा दिया।
दिव्यांगजनो की यूडीआईडी पोर्टल पर पंजीकरण के उपरान्त बाबा साहेब अम्बेडकर हॉस्पिटल, दिल्ली के मेडिकल बोर्ड से चिकित्साकीय जाँच की गयी और विभिन्न प्रकार की दिवयांगता जैसे कि गति संबंधी दिव्यंगता, मांसपेशियाँ दुर्विकास, कुष्ठरोग, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ित, कम दृष्टि, अंधापन, बधिर और सुनने में कठिनाई, तंत्रिका संबंधी समस्याओ से संबंधित दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान कराया गया।
इस शिविर से हज़ारों की संख्या में दिव्यांगजन सीधे रूप से विभिन सेवाओ से लाभान्वित हुए। जिसमें यूडीआईडी, नौकरी, थैलेसिमिया के लिए विभिन प्रकार के उपकरण प्रदान किये गए एवम अन्य सेवाए प्रदान की गई। इस शिविर मे सरकारी व गैर सरकारी, संस्थाएं जैसे की उपासना स्पेशल स्कूल, विज़न दिव्यांग फाउंडेशन, विकलांग सहर समिति, नेशनल करियर सर्विसेज, किवानिस, एलिम्को, डीटीसी, रेलवे, एसडीएम कंझावला, एसडीएम सरस्वती विहार, शिक्षा विभाग इत्यादि ने अहम भूमिका निभाई।
इस शिविर में समाज कल्याण मंत्री, समाज कल्याण विभाग और महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी, एसडीएम (रोहिणी) एवम् कई संस्थानों के अधीक्षक महोदयों ने इस अवसर पर सभी लाभार्थियो से वार्ता की एवम उनको सरकार का पूरा साथ देना का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग से सम्बंधित विभिन्न अधिकारी एवम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक भी मौजूद रहे।






