अरविन्दर सिंह लवली ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए समन्वय कमेटी के गठन का ऐलान किया।


दिल्ली के सभी 280 ब्लाकों में छात्र संघ चुनाव के लिए बैठकें आयोजित की जाऐंगी। 

Eros Times:  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को सुचारु रुप से चलाने के लिए आज समन्वय कमेटी बनाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि पूर्व छात्र नेता अनिल भारद्वाज, नीरज बसौया, कमलकांत शर्मा, अमित मलिक व जयकरण चौधरी इसके सदस्य होंगे। यह कमेटी छात्र संघ चुनाव का संचालन करेगी।लवली आज राजीव भवन में छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई उम्मीदवारों के पक्ष में बड़ी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। सभा में अखिल भारतीय एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज कुंदन के अलावा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, मंगतराम सिंघल, श्रीमती किरण वालिया, दिल्ली नगर निगम के पूर्व नेता श्री जितेन्द्र कुमार कोचर पूर्व विधायक सर्वश्री जय किशन, सुरेन्द्र कुमार, भीष्म शर्मा, वीर सिंह धींगान के अलावा श्रीमती अमृता धवन सहित सभी छात्र नेता भी मौजूद थे।

लवली ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के चारों उम्मीदवारों हितेष गुलिया, (अध्यक्ष) अभी दहिया (उपाध्यक्ष) यक्षना शर्मा (सचिव)  शुभम चौधरी (सह सचिव)   का परिचय कराया।

ज्ञातव्य है कि कल अध्यक्ष पद संभालते ही प्रदेश कांग्रेस में जबरदस्त राजनीतिक गहमागहमी है व पार्टी पूरी तरह निचले स्तर तक सक्रिय हो गई है। आज छात्र संघ चुनाव को लेकर बुलाई गई आपातकालीन बैठक में भारी संख्या में दिल्ली भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि वो अपने अपने क्षेत्रों में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों से मिलकर समर्थन मांगेंगे और सभी 280 ब्लाकों में बैठके बुलाई जाऐंगी।

अरविन्दर सिंह ने आगामी छात्र संघ चुनाव में सभी चारों उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए पढाई के लिए अनुकूल माहौल बनाने व महिला सुरक्षा व हॉस्टल जैसे मुद्दों पर पूर्व में ए.बी.वी.पी. पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने कभी भी दिल्ली में छात्र हितों के लिए काम नही किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक भी नया कॉलेज या विश्वविद्यालय नही बनाया गया जिसके लिए राज्य व केन्द्र दोनो सरकारें जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यू-स्पेशल बसे तो नदारद है, यहां कि गुरु गोबिंद सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत भी कोई कॉलेज नही बनाया। जबकि कांग्रेस शासन में 5 नए विश्वविद्यालय बनाए गए थे।

कम्युनिकेशन कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने बताया कि बैठक में जिला व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व पूर्व छात्र नेता मौजूद थे। मंच का संचालन अनिल भारद्वाज ने किया। 

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज